Breaking News

तैयारियां पूरी* सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
-सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतगणना स्थलों पर चप्पे- चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस  ००
लखनऊ : : नगर निकाय चुनाव-2023 मतगणना के मद्देनजर सकुशल मतगणना सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक प्रबन्ध के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये है। भारी फोर्स के साथ ही अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़े में भी पुलिस की तैनाती की गयी है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था उपेन्द्र कुमार अग्रवाल के मुताबिक अपर पुलिस उपायुक्त विधानसभा व प्रभारी चुनाव सेल विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य उच्चाधिकारियों के निर्देशन में शनिवार को रमाबाई अम्बेडकर मैदान में मतगणना होनी है। जनपद लखनऊ में स्थित कुल 6 मतगणना केन्द्रों में पर निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानक के अनुसार पुलिस बल का व्यापक व्यवस्था की गयी है। इसके लिए कुल पुलिस उपायुक्त 6, अपर पुलिस उपायुक्त 7, सहायक पुलिस आयुक्त 14, निरीक्षक 48 , उपनिरीक्षक 334, महिला उपनिरीक्षक 31, मुख्य आरक्षी 283, आरक्षी 650, महिला आरक्षी 341 व दो कम्पनी पीएसी बल फोर्स की ड्यूटी लगायी गयी है। वहीं कमिश्नरेट के कुल 8 फायर स्टेशन अग्निशमन उपकरणों के साथ हाई-एलर्ट पर रहेंगे।
-छह मतगणना स्थलों पर पुलिस की तैनाती०००
रमाबाई अम्बेडकर मैदान पर पुलिस उपायुक्त 1, अपर पुलिस उपायुक्त 3, सहायक पुलिस आयुक्त 6, निरीक्षक 18, उपनिरीक्षक 134, महिला उपनिरीक्षक 19, मुख्य आरक्षी 91, आरक्षी 322,महिला आरक्षी 136 व दो कम्पनी पीएसी बल तैनात रहेगी। सदर तहसील पर पुलिस उपायुक्त 1, अपरपुलिस उपायुक्त 1, सहायक पुलिस आयुक्त 1, निरीक्षक 3, उपनिरीक्षक 25, मुख्य आरक्षी 40, आरक्षी 60, महिला आरक्षी 20 तैनात रहेगी
सरोजनीनगर तहसील में पुलिस उपायुक्त 1, सहायक पुलिस आयुक्त 2, निरीक्षक 6, उपनिरीक्षक 42, मुख्य आरक्षी 36, आरक्षी 60, महिला आरक्षी 46 तैनात रहेगी। इसी तरह से बीकेटी तहसील पर  पुलिस उपायुक्त 1 , अपर पुलिस उपायुक्त 1, सहायक पुलिस आयुक्त 2, निरीक्षक 10, उपनिरीक्षक 54, महिला उप निरीक्षक 10, मुख्य आरक्षी 42, आ0 100 म0आ0 74 तैनात रहेगी। तहसील मलिहाबाद में पुलिस उपायुक्त 1, अपर पुलिस उपायुक्त 1, सहायक पुलिस आयुक्त 2, निरीक्षक 5, उपनिरीक्षक 29, महिला उपनिरीक्षक 2, मुख्य आरक्षी 22, आरक्षी 48, महिला आरक्षी 17 तैनात रहेगी।  महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट गौरा मोहनलालगंज में पुलिस उपायुक्त 1, अपर पुलिस उपायुक्त 1, सहायक पुलिस आयुक्त 1, निरीक्षक 6, उप निरीक्षक 50, मुख्य आरक्षी 52, आरक्षी 60, महिला आरक्षी 48 तैनात रहेगी
—————————————————————-  –
मतगण्ना को लेकर रमाबाई अम्बेडकर मैदान के पास आज बदला रहेगा यातायात०००
लखनऊ: : नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना को लेकर आज रमाबाई अम्बेडकर मैदान के पास सुबह पांच बजे से समाप्ति तक यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।  डीसीपी यातायात ने बताया कि उतरेठिया अण्डरपास चौराहा से रमाबाई अम्बेडकर मैदान रैली स्थल की तरफ रांग साइड में सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगे। सामान्य यातायात रमाबाई पुलिस चौकी रैली स्थल तिराहे से ख्वाजापुर तिराहा या औरगांबाद शहीद पथ अण्डरपास सर्विस रोड होकर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात शहीद पथ के ऊपर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। औरंगाबाद शहीद पथ अण्डरपास चौराहे से सामान्य यातायात सर्विस रोड होकर रमाबाई पुलिस चौकी की तरफ नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात बिजनौर रोड, ओमेक्स सिटी या न्यू गडौरा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। ख्वाजापुर तिराहा से मतगणना केन्द्र की तरफ समस्त वाहन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। अम्बेडकर विश्वविद्यालय अण्डरपास से कोई भी वाहन रांग साइड रमाबाई की तरफ नही जा सकेगा। सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-समान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के आभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स इत्यादि को बैलेट बाक्स जमा किये जाने के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर – 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

About admin

Check Also

कश्मीर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक…

Jdñews Vision…. कश्मीर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक भारत विश्व की आर्थिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *