Breaking News

निकाय चुनाव 2023 : लखनऊ में बीजेपी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नगर निगम की 73 प्रतिशत सीटें जीतीं***

***जेडीन्यूज़ विज़न ***

लखनऊ नगर निगम चुनाव में भाजपा की आंधी चली। इसमें जहां सपा की साईकिल ठिठक गयी वहीं हाथी भी बलहीन हो गया। भाजपा ने अब तक अपना ही रिकार्ड ध्वस्त कर दिया। 73 प्रतिशत सीटों कब्जा जमाया है। पार्षद की 110 सीटों में भाजपा 81 जीतने में कामयाब हुई है। सपा केवल 21 सीट ही जीत सकी है। कांग्रेस को केवल चार पर संतोष करना पड़ा है। वहीं बीएसपी का केवल खाता ही खुला है।

नगर निगम चुनाव में भाजपा के कमल के फूल के आगे सभी की चमक फीकी पड़ गयी। खुद भाजपा नेताओं को इतनी सीटें मिलने की उम्मीद नहीं थी। पार्टी के नगर निगम के नेता खुद 60 सीटों तक मिलने का अनुमान लगाए थे। लेकिन शनिवार को परिणाम घोषित हुआ तो पता चला कि उसने सभी को साफ कर दिया। नगर निगम में पार्षद की कुल 110 सीटें हैं। इनमें से उसे 81 सीटें मिली हैं। जबकि सपा को केवल 21 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। यह पहला मौका है जब बीजेपी को इतना ज्यादा सीटें मिली हैं। भाजपा महानगर ईकाई के महामंत्री पुष्कर शुक्ला बताते हैं कि जब अटल जी लखनऊ से सांसद थे तब भाजपा ने 74 सीटें जीती थी। इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतने का रिकाॅर्ड बना है। उधर इस बार बसपा को केवल एक सीट मिली है। निर्दलीय चार तथा कांग्रेस के भी चार उम्मीदवार चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं।

2017 के नगर निगम चुनाव में दलों को मिली सीटें
वर्ष भाजपा की सीटें सपा की सीटें कांग्रेस की सीटें बसपा की सीटें निर्दल की सीटें
2012 47 00 11 00 52
2017 58 28 08 02 14
2023 81 21 04 01 04

वर्ष 2012 में सपा व बसपा ने अपने प्रत्याशियों को नहीं दिया था चुनाव सिंबल

वर्ष 2012 के नगर निगम चुनाव में सपा तथा बसपा ने अपने प्रत्याशियों को सिम्बंल नहीं दिया। जिससे सभी प्रत्याशी निर्दल हो गए थे। नगर निगम में उनका नाम निर्दल के रूप में दर्ज हुआ था। अधिकारिक सूची में भी सभी का नाम निर्दल के रूप में ही दर्ज है। हालांकि इन 52 निर्दलीय में से ज्यादातर सपा के पार्षद थे। कुछ बीएसपी व एक पीस पार्टी का पार्षद था।

 

 

About admin

Check Also

देवरिया में होली के रंग खरीदने गये शख्स की निर्मम हत्या…

Jdñews Vision… (अरुण कुमार राव) देवरिया : :  जनपद के बरहज थाना क्षेत्र के सिसई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *