Breaking News

कल्याणम करोति को मिला सेवा सम्मान…

Jdnews vision…

कल्याणम करोति को मिला सेवा सम्मा

अयोध्या: : अमृत काल में भारत का स्वास्थ्य एवं आहार परम्परा पर आधारित “स्वास्थ्य संसद 2024″का आयोजन आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज अयोध्या में आयोजित किया गया। वर्तमान में स्वास्थ्य सबसे बडा मुद्दा है, वैसे भी किसी भी राष्ट्र का समग्र विकास उसके स्वस्थ नागरिकों पर निर्भर करता है।

स्वास्थ्य संसद अयोध्या में देश भर से आये हुए स्वास्थ्य जानकारों, स्वास्थ्य पत्रकारों नीति नियंत्रको के बीच अमृत काल में भारत का स्वास्थ्य एवं समाजसेवी संगठनों की भूमिका विषय में विविध पक्षो द्वारा विस्तार से चर्चा की गयी । तीन दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया था। कल्याणम करोति लखनऊ ने सहभागी संस्था के रूप में सहभागिता की।लघु नाटिका, कवि सम्मलेन, निबंध प्रतियोगिता तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह,पदम् डॉ आर के सिन्हा, पद्मश्री डॉ खादर वली, महांत एवं महापौर अयोध्या गिरीश पति त्रिपाठी ,प्रख्यात चिकित्सक डॉ हितेश जानी, पवन कुमार सिंह, मनोज सिंह भावुक, पदमश्री रामबहादुर राय अलोक अविरल, पदम् डॉ विद्या बिंदु सिंह , कृषि मंत्री मान साही जी पूर्व राज्य मंत्री कृष्णा राज एवं कल्याणम करोति के संस्थापक सदस्य व श्री दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय के प्रबंधक डी एन मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

परम पूज्य महांत नृत्य गोपाल दास की सदप्रेरणा से  मणिराम दास छावनी सेवा ट्रस्ट एवं कल्याणम करोति लखनऊ द्वारा संचालित  दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय को निर्धन नेत्र रोगियों की अतुलनीय,उत्कृष्ट व अनवरत सेवाओं को देखते हुए”स्वास्थ्य भारत उत्कृष्ट सम्मान “प्रदान किया गया।  मणि राम दास छावनी तथा कल्याणम करोति की ओर से डी एन मिश्रा ने यह सम्मान ग्रहण किया।

श्री मिश्रा ने अपने उद्बोधन में बताया की वर्ष 2005 से अब तक  दीन बंधु नेत्र चिकित्सालय में 9लाख से अधिक नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जा चुका है तथा 2.25 हजार मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन सम्पन्न कराये जा चुके हैं। अधिकांश ऑपरेशन निशुल्क सम्पन्न कराये गए हैं।

भारत देश 2047 तक दुनिया का विकिसित राष्ट्र बने इस संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

About admin

Check Also

भू माफिया दुबग्गा प्रकरण को लेकर भाकियू टिकैत संगठन ने दिया ज्ञापन..

(jdñews Vision… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ :  :गोसाई गंज दिनांक 18/9/2024 को आज  प्रदेश अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *