Breaking News

लखनऊ: : ऐशबाग में महिला की उल्टी दस्त से हुईं मौत…

Jdnews vision…

लखनऊ : :बलरामपुर अस्पताल में छह को महिला ने तोड़ा था दम – चार दिन से उल्टी, दस्त बुखार से पीड़ित थी।

शहर में उल्टी, दस्त और बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। उल्टी दस्त से पीड़ित ऐशबाग की एक महिला की बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ऐशबाग के संजय नगर निवासी मो. रफीक की पत्नी बेबी (43) को करीब चार दिन से उल्टी दस्त की शिकायत थी। परिवारीजनों ने पहले उसका इलाज स्थानीय डॉक्टर से करवाया। स्वास्थ्य लाभ न होते देख परिवारीजन उसे लेकर छह अगस्त की शाम करीब चार बजे बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में मरीज को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर के इलाज शुरू करने के बाद भी महिला का ब्लड प्रेशर लगातार गिरता चला गया। डॉक्टरों ने परिवारीजनों को बताया कि उल्टी दस्त अधिक होने से ही ब्लड प्रेशर गड़बड़ हो रहा है। छह अगस्त की देर रात ही बेबी की हालत अधिक बिगड़ गई। डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। बेटे शादाब के मुताबिक मां बेबी को उल्टी दस्त और बुखार की शिकायत थी। परिवारीजनों के मुताबिक इलाके में कई दिन से मटमैला पानी आ रहा है। इस मामले में सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

About admin

Check Also

6 सिलेंडरों में धमाका हुआ एक साथ.. 5फीट ऊंची लपटें.. दो किलोमीटर में फैला धुआं ही धुआं…

Jdñews Vision…   लखनऊ: : राजधानी  के हरदोईया बाजार में एक भीषण हादसा हो गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *