Breaking News

उपचुनाव : भाजपा में दावेदारों की लगी कतार, हाईकमान करेगा किसका बेड़ा पार ?

Jdnews Vision…

गाजियाबाद : : (श्रवण कुमार, विशेष संवाददाता) : : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव को लेकर सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दलों मे दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है! सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी मे तो आलम यह है कि पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष व वर्तमान महानगर अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं का नाम चर्चाओं में आ रहा है! ऐसे में भारतीय जनता पार्टी में टिकट हासिल करने की लड़ाई काफी दिलचस्प हो सकती है!
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा में लगातार दावेदारों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में टिकट हासिल करने की लड़ाई कड़ी होती जा रही है। टिकट के दावेदारों में गाजियाबाद शहर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेता ही नहीं बल्कि जिले और जिले के बाहर रहने वाले भाजपा नेता भी शामिल हैं, अब देखना यह है कि पार्टी किस पर भरोसा जताती है।
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा में टिकट की दावेदारी को लेकर अशोक मोंगा मयंक गोयल संजीव शर्मा अजय शर्मा ललित जायसवाल और मुकुल उपाध्याय जैसे नेता प्रमुख रूप से चर्चा में हैं। ऐसे में इस सीट पर प्रत्याशी घोषित किए जाने को लेकर विपक्ष की भी निगाहें हैं।

About admin

Check Also

भू माफिया दुबग्गा प्रकरण को लेकर भाकियू टिकैत संगठन ने दिया ज्ञापन..

(jdñews Vision… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ :  :गोसाई गंज दिनांक 18/9/2024 को आज  प्रदेश अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *