Breaking News

आगरा लखनऊ हाई वे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस.. इक्कीस घायल…

 Jdnews Vision…

कन्नौज: : पंजाब जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में 90 लोग सवार थे। इसमें से 21 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यात्रियों को लेकर बस बिहार से पंजाब जा रही थी।

घायलों में सभी लोग बिहार के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायल यात्रियों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद पुलिस टीम ने बस को एक्सप्रेसवे से हटा दिया है और रास्ता साफ करा दिया गया है। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु रूप से जारी है।

सीओ सिटी कमलेश कुमार ने मामले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना तालग्राम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक डबल डेकर बस जो बिहार से पंजाब जा रही थी, वो डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। इस हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा लाया गया, जहां सभी का उपचार किया जा रहा है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अन्य घायलों का उपचार सीएचसी तालग्राम पर कराया गया। फिलहाल बस को मुख्य मार्ग से हटा दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

कश्मीर की सांप्रदायिक राजनीति और चुनाव परिणाम…

Jdnews Vision… अभी हाल ही में संपन्न हुए जम्मू कश्मीर विधानसभा के चुनाव परिणाम स्पष्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *