Breaking News

दीपक कुमार भोला को निराला “काव्य रत्न”सम्मान से किया गया सम्मानित

Jdñews Vision…

अमरोहा के ..दीपक कुमार भोला को “कविता लेखन प्रतियोगिता” में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निराला “काव्य रत्न”सम्मान से किया गया सम्मानित।*

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नवोदित साहित्यकार दीपक कुमार भोला जी को राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” के नेतृत्व में नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” के समृति में राष्ट्रीय स्तर पर “आदर्श युवा की पहचान” / “समाज में मेरा योगदान” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निराला “काव्य रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।

राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” के नेतृत्व में आयोजित किए गए इस प्रतियोगिता में देश भर से सैकड़ों प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 70 श्रेष्ठ कविताओं के चयन के आधार पर साहित्यकारों को निराला “काव्य रत्न” सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

नमो फाउंडेशन सिंगरौली द्वारा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले साहित्यकारों को “कविता लेखन प्रतियोगिता” के माध्यम से सम्मानित किया गया है
जिसमें भोला जी को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मान के लिए चयनित किया गया है। दीपक कुमार भोला साहित्य के साथ-साथ समाज सेवक के रूप में भी कार्य करते हैं| इनकी अधिकतर रचनाएं राष्ट्रप्रेम व अच्छे समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहती हैं।

“कविता लेखन प्रतियोगिता” के संयोजक राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” ने कहा कि भोला जी की कविता में शब्दों का जादू, जीवन का अद्भुत अनुभव,समाज में परिवर्तन करने वाला व सभी के लिए प्रेरक है, जो पाठकों को कुछ नया सोचने में मजबूर कर नई दिशा प्रदान करेगा”

इस प्रतियोगिता में नवोदित साहियकारों के साथ कई दर्जन वरिष्ठ व अंतर्राष्ट्रीय पहचान वाले साहित्यकार जुड़े, जो नमो फाउंडेशन व आयोजक राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” के लिए बहुत गर्व की बात है।

इस सम्मान में दीपक कुमार भोला जी को चयनित होने पर नमो फाउंडेशन सिंगरौली के जिला मंत्री व प्रतियोगिता संयोजक राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल साहित्यिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

About admin

Check Also

आर्य समाज ने रोहिंग्या मुसलमानों को तत्काल बाहर करने की उठाई मांग…

Jdñews Vision… ग्रेटर नोएडा: ( विशेष संवाददाता) : : यहां स्थित आर्य समाज घोड़ी बछेड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *