Breaking News

लखनऊ: चिकित्सा संस्थानों में अवकाश और सरकारी अस्पताल में 12 बजे तक ओपीडी

Jdñews Vision….

लखनऊ: :  महावीर जयंती पर बृहस्पतिवार को चिकित्सा सुविधाएं कुछ हद तक प्रभावित रहेंगी। इसके तहत सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी का संचालन नहीं होगा। वहीं, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक मरीज देखे जाएंगे। इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे संचालित रहेंगी।

अवकाश की वजह से बलरामपुर, सिविल, डफरिन, लोकबंधु, झलकारीबाई, महानगर भाऊराव देवरस, रानी लक्ष्मीबाई व राम सागर मिश्र समेत के साथ ही सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में भी 12 बजे तक इलाज मिलेगा। रेडियोलॉजी व पैथोलॉजी जांचें भी होती रहेंगी। बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि ओपीडी का संचालन भले ही आधी पहर होगा, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे मिलेंगी।
राम सागर मिश्र हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि नए व पुराने मरीजों के दोपहर 12 बजे तक डॉक्टर की सलाह के साथ मुफ्त दवाएं व जांच की सुविधा मिलेगी।

संस्थान में नहीं होंगे ऑपरेशन

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि अवकाश की वजह से रूटीन ऑपरेशन, जांच, ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इमरजेंसी में मरीज भर्ती किए जाएंगे। इमरजेंसी में आने वालो मरीजों की सर्जरी भी की जाएगी। इसके लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।

About admin

Check Also

मेघावी 10 छात्र- छात्राओं को विद्यालय ने किया सम्मानित **

जेडी न्यूज विजन उत्तर प्रदेश गोण्डा व्यूरो चीफ बभनान (आशुतोष मिश्रा) बभनान: (गोंडा) : : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *