Breaking News

खुद को आग लगाने वाली किशोरी की 40 दिन बाद मौत….

Jdnews Vision….

लखनऊ: :  दुष्कर्म की कोशिश से आहत होकर खुद को आग लगने वाली 17 वर्षीय किशोरी की 40 दिन बाद सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मामले में मलिहाबाद पुलिस आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

अब किशोरी की मौत के बाद पुलिस मामले में धारा बढ़ा सकती है।

किशोरी के पिता निजी चालक हैं। परिवार में मां व इकलौती बहन है। 27 फरवरी की सुबह दंपती अस्पताल गए थे। घर पर बेटी अकेली थी। आरोप है कि घर में घुसकर राहुल ने बेटी के साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग गया था।

किशोरी के पिता का कहना है कि घटना से क्षुब्ध होकर बेटी ने घर में खुद को आग लगा ली थी। वह 60 प्रतिशत झुलस गई थी। इलाज के 40 दिन बाद मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजन ने गांव में अंतिम संस्कार कर दिया।

About admin

Check Also

एक बेटा लंदन में दूसरा दिल्ली. फिर भी अकेली थी मां, मर्डस डे पर बेटी ने किया कॉल तो फ्लैट से निकली मां की लाश….

Jdñews Vision….  मुरादाबाद : :  जिले में एक फ्लैट में अकेली रह रहीं बुजुर्ग महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *