Breaking News

लच्छू महाराज की जयंती पर दी गयी श्रद्धांजलि

जेडी न्यूज विजन …

लखनऊ, 1 सितम्बर : : महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज जी की जयंती के अवसर पर लच्छू महाराज बैलेट फाउंडेशन की ओर से क्रिश्चियन कॉलेज, तिकोनिया पार्क स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन लच्छू महाराज बैले फाउंडेशन की ओर से किया गया।
इस अवसर पर कुमकुम आदर्श की शिष्याएँ आरती, हर्षिता, एकता, अंजुल बाजपेई, पीयूष पांडेय, अंकिता मिश्रा, सीमा और अनामिका ने महाराज जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाते हुए सुप्रसिद्ध कथकाचार्य शंभू महाराज जी की सुपुत्री रमेश्वरी मिश्रा, कथक गुरु खुला सिद्दीक़ी, सिद्धिश्री, अमीर हैदर, कुसुम श्रीवास्तव, आदर्श कुमार, पूर्वी कुमार, अरुणा भारद्वाज, मधुकर त्रिवेदी सहित कई कला-साधक सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
यह आयोजन कथक की समृद्ध परंपरा, गुरु-शिष्य संस्कृति, और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के रूप में संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

लाइनमैन बिजली सेक्टर के ब्रांड एंबेसडर- राकेश पाठक

जेडी न्यूज विजन…. लाइनमैन बिजली सेक्टर के ब्रांड एंबेसडर- राकेश पाठक इंदौर: :  मध्यप्रदेश विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *