Breaking News

विवाहिता की संदिग्ध मौत पर पति पर हत्या का आरोप ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
-मृतक के भाई ने पति पर दर्ज कराई प्राथमिकी०००
लखनऊ : : इंदिरानगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत चांदन गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध  मौत के मामले में पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतका के भाई का आरोप है कि बहनोई अभिषेक वर्मा बहन सोनाली को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से छुब्ध होकर बहन ने ससुराल
में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विकासनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर-सी जानकीपुरम निवासी सचिन गुप्ता ने बहनोई अभिषेक वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए इंदिरानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में बहन सोनाली गुप्ता की शादी इंदिरानगर के रहने वाले अभिषेक वर्मा से हुई थी। शादी के बाद अभिषेक उनकी बहन को लेकर चांदन गाँव में रहने लगा था। आरोप है कि बहनोई के कई लड़कियों से एक्सट्रा मैरिटल अफेयर थे। जिस वजह बहनोई उनकी बहन को मारता-पीटता था। मायके वालों ने भी अभिषेक को समझाया बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। इसके बाद बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।  गत 23 अप्रैल को प्रताड़ना से छुब्ध होकर सोनाली ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

क्षेत्रीय राजस्व अमीन के भष्टाचार व सुविधा शुल्क लिये के विरोध मे एक सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौपा …

Jdñews Vision… (रिपोर्टर रामपाल उपाध्याय) मनकापुर: : (गोण्डा) : :बुधवार को भारती उद्योग व्यापार संघ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *