Breaking News

भाई-बहन ने बुजुर्ग पिता को लोहे की रॉड से पीटा ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
-इंदिरानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी०००
लखनऊ : :  इंदिरानगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत मानस विहार कॉलोनी में भाई-बहन ने घर में घुसकर अपने बुजुर्ग पिता पर लोहे की रॉड से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। बुजुर्ग के विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने इंदिरानगर थाने में लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
मानस विहार, तकरोही बाजार निवासी रामशंकर ने बताया कि उनके भाई रामविलास और बहन सुषमा गौतम से उनका पारिवारिक विवाद चल रहा है। गत 30 मार्च को भाई-बहन सुलह करने उनके घर आए थे, लेकिन पीड़ित ने समझौता करने से मना कर दिया था। इस बात से नाराज भाई-बहन ने पीड़ित पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग पिता मुनेश्वर पर लोहे की रॉड से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जब पीड़ित ने विरोध किया। तब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक ने छत्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच एक ल बे समय से परिवारिक विवाद चल रहा है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *