Breaking News

पेशी से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार ***

*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : : वजीरगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत सिपाहियों को चकमा देकर पेशी से फरार 25 हजार के बदमाशी बदमाश फैजान को पुलिस ने गिर तार किया है। फैजान ने किन्नर जोया की हत्या की थी। जोयाहत्या कांड का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
गौरतलब है कि गत सात अप्रैल को सिपाही मोह मद रईस और सौरभ राजपूत फैजान को हिरासत में लेकर पेशी के लिए कोर्ट लेकर आए थे। वापस लौटते वक्त फैजान सिपाहियों को चकमा देकर वहां से भाग गया था। वजीरगंज प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्र ने बताया कि पुलिस ने फैजान के घर पर दबिश दी थी। वह सआदतगंज का रहने वाला है। परिचितों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस को जानकारी हुई कि फैजान हैदराबाद भागने की फिराक में है। लिहाजा उसकी गिर तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई। बुधवार को अमीनाबाद से फैजान की गिर तारी की गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वर्ष 2021 में फैजान ने मड़ियांव की रहने वाली जोया किन्नर की हत्या की थी। इस हत्याकांड का पर्दाफाश पर मड़ियांव पुलिस ने फैजान को जेल भेजा था।

About admin

Check Also

एच टी लाइन टूटकर गिरने से सात घरों में दौड़ा करंट… तीस से अधिक लोग झुलसे.. हड़कंप…

 Jdnews Vision… कन्नौज : : यहां  से बड़ी खबर सामने आई है, जहां छतों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *