Breaking News

प्राथमिक विद्यालय पेरीपोखर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी…

Jdnews Vision…

मनकापुर/गोण्डा: : स्वतंत्रता दिवस की (78 वीं) वर्षगांठ पर प्राथमिक विद्यालय पेरीपोखर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तथा . छात्र- छात्राओ द्वारा मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
सर्व प्रथम विद्यालय के सभी शिक्षको ने नन्हे मुन्हे छात्र – छात्राओ के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में तिरंगा यात्रा निकाली।
विघालय के प्रधानाध्यापक अभय गिरी बाबा एव ग्राम प्रधान पवन यादव उर्फ रज्जू ने संयुक्त रूप से भारत माता के छाया प्रतिमा एवमाँ सरस्वती के चित्र पर फूल माल्यार्पण के साथ दीप प्रज्जवलित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय गिरी बाबा व ग्राम प्रधान के पिता जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
तदपश्चात सभी ने एक स्वर में राष्ट गान किया और भारत माता के जमकारे लगाये। उपस्थित सभी लोगों में मिष्ठान का वितरण किया गया।.

ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय प्रांगण में (गौरजीत आम ) के पौधे का रोपड़ किया गया।
राष्ट्रीय पर्व स्वतन्तता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में छात्र छात्राओ ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।

सास्कृतिक कार्यक्रम के विजयी प्रतिभागी छात्र छात्राओ को टाफी, हलवा, विस्कुट, लड्डू आदि का वितरण किया गया।
विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को स्टेशनरी,कापी, पेन, आदि देकर पुरुस्कृत किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभय गिरी (बाबा)ने सभी शिक्षको, आंगनबाड़ी रसोइयाँ, व कर्मचारियो को पेन एवं डायरी देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार से अभय गिरि (बाबा ) ,अनामिका गिरि स०अ०,योगेश श्रीवास्तव स०अ० ,पवन मौर्य स०अ०, सारिका त्रिपाठी स०अ०, राजेश्वरी देवी शि०मि०,रामतेज यादव शि०मि०,समस्त रसोइयां आंगनवाड़ी विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष,बी०डी०सी० चन्द्रमणी यादव तथा दर्जनो अभिभावकगण उपस्थित रहे ।

About admin

Check Also

भू माफिया दुबग्गा प्रकरण को लेकर भाकियू टिकैत संगठन ने दिया ज्ञापन..

(jdñews Vision… (सुरेन्द्र कुमार वर्मा) लखनऊ :  :गोसाई गंज दिनांक 18/9/2024 को आज  प्रदेश अध्यक्ष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *