*** जेडीन्यूज़ विज़न ***
लखनऊ : : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सुनील बंसल गुरुवार को बरेली में ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय ने दी।
संजय राय ने बताया कि कल ही गोरखपुर क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन गोरखपुर में प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रमों की तैयारी भाजपा कर रही है। इसी सिलसिले में भाजपा क्षेत्र स्तर पर बैठक कर रही है।