Breaking News

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया सेवा पखवाड़ा …

Jdñews Vision

(रिपोर्टर रामपाल उपाध्याय)

गोण्डा: : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है सेवा पखवाड़ा के निमित्त आज जनपद में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वक्षता के कई स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।जहां एक तरफ भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप की अगुवाई में नगर के कंपोजिट विद्यालय चुंगी में पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई किया गया।वहीं केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह राजा भैया के प्रतिनिधि राजेश सिंह द्वारा विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई एवं स्वच्छता का अभियान चलाया गया।एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह सहित ब्लॉक प्रमुख,नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा विभिन्न स्थानों की साफ सफाई की गई।सेवा का पखवाड़ा अभियान के संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान के निमित्त से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक दिवस के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।हम सभी के अगुआ एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को हम लोग बहुत ही बढ़-चढ़कर एवं सेवा भाव के साथ मनाएंगे।आज के स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जसवंत लाल सोनकर सांसद गोण्डा प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ब्लाक प्रमुख भवानी भीख शुक्ला, संतोष सिंह, मनीष द्विवेदी, अविनाश जयसवाल, विनय शर्मा सहित जनपद के भाजपा पदाधिकारी एवं अन्य लोगों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।वहीं दूसरी तरफ करनैलगंज नगर के सिख समुदाय के लोगों ने कांग्रेस सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फुका।सिख समुदाय के लोगों कि राहुल गांधी के बयान के प्रति घोर निंदा एवं अपना रोज़ प्रकट करने हेतु उनका पुतला फूंका गया।जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप कर्नलगंज के भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष सोनी कर्नलगंज नगर पालिका अध्यक्ष रामजीलाल मोदनवाल सरदार भूपेंद्र सिंह डॉक्टर गुरदीप सिंह हरमीत सिंह सरदार रमनदीप सिंह लाबी मनोहर सिंह छाबड़ा मंदिर सिंह नवनीत सिंह सतपाल सिंह गुरमीत सिंहउपस्थित रहे।

About admin

Check Also

अपराध – जघन्य” अपराध मुक्त..

Jdñews Vision… “अपराध – जघन्य” अपराध मुक्त समाज निर्माण नहीं कर सकते! वह यही है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *