Breaking News

राम का जन्म लेते ही झूम उठी अयोध्या…

Jdnews Vision…

(सन्तोष कुमार गुप्ता)

०ग्राम पंचायत कोठा बाबा मुरार सिंह रामलीला मंचन के दुसरे दिन राम जन्म…

गोरखपुर: : गगहा : : विकास खंड कौड़ीराम ग्राम पंचायत कोठा 100 वर्षो से चली आ रही बाबा मुरार सिंह रामलीला मंचन के दुसरे दिन राजा दशरथ के पुत्र के लिए चिंतित देखकर गुरु बशिष्ठ ने पूछा राजन् चेहरे पर उदासी क्यों कारण जानकर गुरु देव ने बताया आप निराश न हों राजन् सूर्य देवता मनोकामना पूर्ण करेंगे तब चिन्तित राजा सहित रानियों ने गुरु से उपाय पूछा गुरु देव ने बताया एक यज्ञ करना पड़ेगा जो मात्र एक ही ऋषि कर सकते हैं अथर्ववेद के ज्ञाता श्रृगि मुनी आप याचक बनकर उनके पास जाय राजा ने ऐसा ही किया मुनि ने यज्ञ किया जिससे अग्नि देवता एक पात्र लेकर प्रगट हुए उस पात्र से आधा रानी कोशल्या और कैकेई को राजा ने दिया दोनों रानियों ने अपने में से आधा आधा रानी सुमित्रा को दिया जिससे रानी कोशिल्या से राम कैकेई से भरत और सुमित्रा से लक्ष्मण और शत्रुघ्न पुत्र हुए। राजा दशरथ और रानियों के आग्रह पर गुरु बशिष्ठ ने बच्चों का नामकरण करते हुए बताया कि कोशल्या नन्दन का नाम दो अक्षर का जिसमें पूरा ब्रह्मांड समा जाय अखिल विश्व में समाधान देने वाले का नाम राम होगा कैकेई पुत्र जगत का कल्याण करने वाले भरत नाम से विख्यात होगा सुमित्रा के बड़े पुत्र समस्त युक्तों से परिपूर्ण का नाम लक्ष्मण और दुसरे पुत्र शत्रु पर बिजय पाने वाले का नाम शत्रुध्न होगा चारों पुत्र रघुवंश खानदान में सबसे प्रतापी राजा होंगे एक तरफ जहां राम लक्ष्मण तों दुसरी तरफ भरत शत्रुघ्न की जोड़ी मशहूर होगी।

About admin

Check Also

बहराइच के सभी दंगाईयों पर लगेगा NSA मुख्यमंत्री योगी…

इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर! योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा फैसला! बहराइच के सभी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *