Breaking News

भीड़-भाड़ में धक्का लगने की मामूली बात पर विवाद कर धारदार वस्तु से किया वार* 12घण्टे में ही किया पुलिस ने गिरफ्तार…

Jdñews Vision…

रणजीत सिंह की रिपोर्ट

बिलासपुर (छ.ग.)* *क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले फरार बदमाश पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

*भीड़-भाड़ में धक्का लगने की मामूली बात पर विवाद कर धारदार वस्तु से किया वार*

*धारा 109 बीएनएस जैसे 10 वर्ष से अधिक सजा वाले गंभीर धारा में अपराध दर्ज।*

*घटना कारित कर आरोपी हो गये थे फरार।*

*प्रकरण के 3 आरोपियों सहित 02 नाबालिक बालक गिरफ्तार।*

*रिपोर्ट के महज 12 घंटो के भीतर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया चन्द्रकली निषाद पति स्व. बबलू निषाद निवासी अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास सरकण्डा ने दिनांक 09.10.2024 के रात्रि 23.50 बजे रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह रात्रि अपने लड़का रिंकू निषाद के साथ अपोलो चौक सब्जी मंडी के पास दुर्गा देखने गये थे कि रात्रि करीब 11.30 बजे सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा, एवं उसके साथी लोग वहां खड़े थे। भीड़ अधिक होने के कारण उनको धक्का लग गया तभी सुमित वर्मा, अपोलो मिश्रा, एवं उसके साथी लोग अश्लील गाली गुप्तार देने लगे, जिसे प्रार्थिया का लड़का रिंकू निषाद मना किया। तब सभी एक राय होकर आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहते हुये अपने हाथ में रखे धारदार वस्तु से लड़का रिंकू निषाद को मारा जिससे बचने पर लड़का जांघ के पास लगा, लड़का खून से लथपथ होकर गिर गया। जिसे ईलाज के लिये सिम्स अस्पताल में भर्ती किये हैं। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में उप निरी. ब्यासनारायण बनाफर के हमराह में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी सुमित वर्मा, बिट्टू उर्फ अमित वर्मा, छोटू उर्फ अपोलो मिश्रा एवं उसके साथी दो नाबालिक विधि से संघर्षरत् बालकों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About admin

Check Also

छठ घाट श्री दुर्गा मंदिर त्रिनाथ पुरम क्रांति नगर का जीर्णोद्धार***

Jdnews Vision…. विशाखापत्तनम:  :पूर्वांचल कीर्तन मंडली विशाखापत्तनम के प्रयास से यह छठ घाट श्री दुर्गा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *