Breaking News

यूपी उपचुनाव: भाजपा ने तय किए नौ सीटों पर प्रत्यासी मीरापुर की सीट छोड़ी..

 Jdnews Vision…

लखनऊ: : उत्तर प्रदेश की 10 रिक्त विधानसभा सीटों पर जल्द प्रस्तावित उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम नई दिल्ली में हुई। पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी आलाकमान द्वारा नौ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं।

वहीं मीरापुर सीट भाजपा अपने सहयोगी रालोद के लिए छोड़ेगी। सपा के साथ गठबंधन के समय भी यह सीट रालोद ने ही जीती थी। निषाद पार्टी के लिए भी फार्मूला तय कर लिया गया है। वहीं प्रदेश नेतृत्व की ओर से उपचुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का भरोसा भी नेतृत्व को दिलाया गया है।यूपी भाजपा की कोर कमेटी ने नौ सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल पार्टी नेतृत्व को भेजा था। प्रत्याशी चयन को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार की शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर बैठक बुलाई गई थी। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मौजूद रहे। बैठक में सीटवार चर्चा की गई। प्रदेश की ओर से भेजे गए तीन-तीन नामों के पैनल में से प्रत्याशी का नाम तय किए जाने की खबर है। ज्यादातर सीटों पर पार्टी नए चेहरों को मौका दे सकती है। निषाद पार्टी को सीट देने पर नेतृत्व फैसला लेगा, हालांकि प्रत्याशी भाजपा का ही होगा।

अब केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। उसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। तय हुआ कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर पार्टी अभी से प्रत्याशियों का ऐलान नहीं करेगी। उपचुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशी चयन में सामाजिक समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है। निषाद पार्टी द्वारा मझवां व कटेहरी सीटों की मांग की जा रही थी, जो 2022 के चुनाव में उसके पास थी।

प्रदेश में जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें खैर, गाजियाबाद, करहल, कुंदरकी, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी, मझवां, फूलपुर और मीरापुर सीटें शामिल हैं। इसमें भाजपा का खासतौर से कुंदरकी, सीसामऊ, मिल्कीपुर और कटेहरी पर फोकस है। गाजियाबाद और खैर पहले से पार्टी के पास थीं। वहीं मझवां और फूलपुर सीटों पर भी एनडीए का कब्जा था। जहां तक उपचुनाव वाली सीटों का सवाल है तो भाजपा ने यहां चुनावी तैयारी तो काफी पहले ही शुरू कर दी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सभी सीटों पर एक राउंड का दौरा कर चुके हैं। इसके लिए संगठन और सरकार के चेहरों को भी सीटवार जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की ओर से 30 मंत्रियों को 10 सीटों पर लगाया गया है।

About admin

Check Also

भगवती देवी (नयका चाची) की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन .. भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की…

Jdñews Vision…. मनकापुर /गोंडा : : सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मो0 राजेन्द्र नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *