Breaking News

उत्तर प्रदेश में अब से सिर्फ 15 हजार में होगा प्रॉपर्टी का म्यूटेशन…

Jdñews  Vision

लखनऊ: :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ नगर निगम सीमा में अब म्यूटेशन के लिए अधिकतम 15 हजार रुपये खर्च करने होंगे। दीपावली के बाद ये नई व्यवस्था 1 नवंबर से लागू कर दी जाएगी।

खबर के अनुसार नगर निगम में अब तक प्रॉपर्टी की कीमत का एक फीसदी म्यूटेशन शुल्क लगता था लेकिन, नये फैसले के बाद लोगों को 5 हजार रुपये से लेकर 15000 रुपये तक खर्च करने होंगे और म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

बता दें की ब्लड रिलेशन में म्यूटेशन के लिए भवन स्वामी को सिर्फ 5 हजार नामांतरण शुल्क देना होगा। वहीं अब आवेदन करने के बाद 30 दिन में आपत्ति दाखिल करनी होगी। आपत्ति के साक्ष्य की जांच के बाद म्यूटेशन की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी।

प्रॉपर्टी म्यूटेशन का शुल्क…

प्रॉपटी की कीमत 5 लाख तक हैं तो 3500 रुपये देने होंगे।

प्रॉपटी की कीमत 5 से 10 लाख तक हैं तो 5500 रुपये देने होंगे।

प्रॉपटी की कीमत 10 से 20 लाख तक हैं तो 7500 रुपये देने होंगे।

प्रॉपटी की कीमत 20 से 30 लाख तक हैं तो 9500 रुपये देने होंगे।

प्रॉपटी की कीमत 30 से 40 लाख तक हैं तो 11500 रुपये देने होंगे।

प्रॉपटी की कीमत 50 से 60 लाख तक हैं तो 13500 रुपये देने होंगे।

यदि प्रॉपटी की कीमत 60 लाख से अधिक हैं तो 15000 रुपये देने होंगे…

About admin

Check Also

भगवती देवी (नयका चाची) की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन .. भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की…

Jdñews Vision…. मनकापुर /गोंडा : : सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मो0 राजेन्द्र नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *