Jdñews Vision…
(अरूण कुमार राव)
देवरिया: : 11 मई : : नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की मासिक कवि गोष्ठी का शुभारंभ आचार्य परमेश्वर जोशी की अध्यक्षता में हुई। विनोद कुमार अग्रवाल जी मुख्य अतिथि रहे. अंजली अरोड़ा खुसबू द्वारा सरस्वती वंदना के बाद सेना के आपरेशन सिन्दूर को लक्ष्य करते हुए अपनी गजल सहना मुश्किल हो जब तो जवाब देना जरुरी है सुनायी जिसे श्रोताओं द्वारा भरपूर सराहना की गयी। इस अवसर पर नागरी समाचार संदर्शिका के अंक-6 का लोकार्पण हुआ।
आगे गोपाल जी त्रिपाठी ने आज के मनुष्य की विवशता को अर्जुन और कृष्ण के माध्यम से अपने गीत अर्जुन आज पड़ा दुविधा में केशव फिर से आ जाओ, रेखांकित कर काव्य गोष्ठी को ऊंचाई दी। फिर डा एस एन मणि ने अपनी रचना भले गिरता रहा लेकिन कभी रुकना नहीं सीखा के द्वारा मनुष्य के जिजीविषा शक्ति को बताया। योगेन्द्र पाण्डेय ने सेना के शौर्य को जगाते हुए यह गीत पढी-जागो मेरे भारत के शौर्य पुजारी जागो।
सभा के पूर्व मंत्री एवं गीतकार इन्द्र कुमार दीक्षित ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीत भारत माता का दिव्य मुकुट खतरों से हमें चेताता है सुनाकर तालियां बटोरी। इसके बाद सभा के पूर्व मंत्री तथा गीतकार सरोज कुमार पाण्डेय ने वर्तमान समय और समाज को लक्ष्य करते हुए तुम ही कहो हम किसकी उतारें आरती प्रस्तुत कर श्रोताओं को सोचने पर विवश कर दिया। गोष्ठी का संचालन करते हुए कवयित्री शिखा गौड़ ने तुम मिलो तो कुछ यूं मिलो रचना सुनायी कवि गोष्ठी में सौदागर सिंह, कौशल किशोर मणि, पार्वती देवी गौरा, लालता प्रसाद चौधरी, कीर्ति त्रिपाठी, सीमा नयन, विनोद कुमार अग्रवाल उद्भव मिश्र, नित्यानंद आनन्द ने भी अपनी रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरी। सभा के अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी ने उपस्थित कवियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें और उन्नति करने की प्रेरणा दी। मंत्री डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी ने इस सहयोग के लिए सबको आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सतीश पति त्रिपाठी, रवीन्द्र नाथ तिवारी, डॉ राधेश्याम शुक्ल, रामनिवास पाण्डेय, जगदीश उपाध्याय, जितेन्द्र प्रसाद तिवारी, श्वेतांक करण त्रिपाठी, सोमनाथ मिश्र, रजनीश मोहन गोरे, वरुण पाण्डेय, शैलेश चन्द्र नारायण तिवारी शैलेश, वेदान्त पाठक, पंकज उपाध्याय, ताज मुहम्मद, शुभम् नाथ तिवारी, रमेश चन्द्र तिवारी, डा. मधुसूदन मणि त्रिपाठी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।