Breaking News

सावधान लखनऊ! Haldiram के गोदाम में मिली सड़ी मिठाइयां, होली से पहले ₹56 लाख का मिलावटी सामान जब्त ….

जेडी न्यूज़ विज़न….

 लखनऊ: : होली के हुड़दंग और मिठाइयों की मिठास के बीच राजधानी लखनऊ में जहर परोसने की तैयारी को खाद्य सुरक्षा विभाग ने नाकाम कर दिया है। विभाग की टीम ने शहर के कई इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की, जिसमें नामी ब्रांड हल्दीराम  के वेयरहाउस समेत कई कोल्ड स्टोरेज पर बड़ी कार्रवाई की गई।

पूरी कार्रवाई के दौरान करीब 55.91 लाख रुपये की मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री सीज की गई है।

हल्दीराम के गोदाम में मिली सड़ी मिठाइयां सबसे चौंकाने वाली कार्रवाई फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम के स्टोरेज वेयरहाउस पर हुई। जहां टीम को 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड मिठाई मिली। हालत इतनी खराब थी कि अधिकारियों ने मौके पर ही एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग को नष्ट करवा दिया। इसके अलावा पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के सैंपल लेकर उन्हें लैब जांच के लिए सील कर दिया गया है।

ऐशबाग में मसालों और खोए का बड़ा जखीरा बरामद मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान ऐशबाग तक भी पहुंचा। जहां स्वरूप कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी के दौरान विभाग ने 8,499 किलो काली मिर्च जब्त की। 378 किलो संदिग्ध खोया बरामद किया। कुल मिलाकर 15 अलग-अलग सैंपल लैब टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं।

महानगर के मशहूर कैफे पर भी गिरी गाज महानगर इलाके के ग्लोब कैफे में भी जांच टीम पहुंची, जहां पनीर और गुजिया की क्वालिटी संदिग्ध पाई गई। अधिकारियों ने करीब 45 हजार रुपए मूल्य की 112 किलो खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया ताकि यह लोगों की सेहत से खिलवाड़ न कर सके।

त्योहार पर नहीं चलेगी मनमानी खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि होली और शादियों के सीजन में मांग बढ़ने का फायदा उठाकर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इस अभियान का मकसद लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाना उपलब्ध कराना है। विभाग ने साफ किया है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद इन सभी बड़े ब्रांड्स और प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

मछली आज उड़ रही….

जेडी न्यूज़ विज़न…. (कीर्ति जायसवाल ) प्रयागराज : :  अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *