Breaking News

श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन….

जेडी न्यूज़ विज़न…

गोंडा हरीश गुप्ता….

गोंडा: :  बाबू अवध बिहारी शिव मंदिर, राजेंद्र नगर, तोपखाना गली स्थित परिसर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जारी है। 27 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का आयोजन किया जा रहा है। 01 अप्रैल को रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन होगा, जबकि 02 अप्रैल को पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती सीतापति चौरसिया एवं भरत लाल चौरसिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कथा का रसपान विद्वान कथावाचक पंडित हरिशंकर तिवारी द्वारा कराया जा रहा है, जिनकी मधुर वाणी से श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं।


आयोजन के दौरान राम जन्म उत्सव की विशेष तैयारियां भी की जा रही हैं। प्रतिदिन सायंकाल भागवत कथा का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इस आयोजन को सफल बनाने में पुष्पेंद्र बिहारी सिंह (रामजी), योसित, श्लोक सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, निखिल जायसवाल, रोहित जायसवाल, आशीष जायसवाल एवं सुनील जायसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों का सक्रिय सहयोग मिल रहा है।


पूरे क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन को लेकर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

About admin

Check Also

बलरामपुर में भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शुरू,मिथलेश नाथ ने किया उद्घाटन…

जेडी न्यूज़ विज़न…. बलरामपुर: :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *