जेडी न्यूज विजन…
(नीलम अग्रवाल)
…..15 अप्रैल अंतिम तिथि…..
पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ शासन से मान्यता प्राप्ति की ओर अग्रसर
पी.एम.यू.एम. शिक्षक संघ द्वारा अपने दिवंगत सदस्यों के परिजनों को आर्थिक संबल प्रदान करने का सराहनीय कार्य निरंतर जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से इस बार दो दिवंगत सदस्यों के परिवारों को एक साथ सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
स्व. श्री महेन्द्र सिंह मुवेले जी के परिवार को अब तक लगभग 23 लाख रुपये तथा स्व. श्री रेवाराम अलोने जी के परिवार को 27 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रदान की जा चुकी है। यह सहयोग प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
संघ के अनुसार वर्तमान में लगभग 1 लाख 6 हजार शिक्षक एवं कर्मचारी सदस्यता ले चुके हैं, जिनमें शिक्षा विभाग के अधिकारी, बाबू एवं चपरासी भी शामिल हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नए सदस्य जुड़ रहे हैं।
जिला अध्यक्ष/जिला प्रभारी श्री मती नीलम अग्रवाल ने बताया कि कर्मचारी कल्याण कोष योजना के माध्यम से संघ निरंतर अपने दिवंगत साथियों के परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है। यह योजना “सहयोग के बदले सहयोग” की भावना पर आधारित है, जिसमें प्रत्येक सदस्य की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
जिला उपाध्यक्ष गोरी शंकर शर्मा ने बताया कि जो सदस्य सहयोग नहीं करते हैं, वे योजना के लाभों से वंचित रह जाते हैं। किसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की स्थिति में ऐसे सदस्यों के लिए सहयोग की अपील नहीं की जाती, इसलिए सभी सदस्यों से बार-बार आग्रह किया जा रहा है कि वे अपना सहयोग समय पर पूर्ण करें। यह सहयोग प्रक्रिया केवल 15 अप्रैल तक ही जारी रहेगी।
जिला अध्यक्ष ने यह भी अपील की कि जो साथी अभी तक सदस्यता नहीं ले पाए हैं, वे शीघ्र सदस्यता ग्रहण कर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें।
आईटी सेल प्रभारी श्री राम कृष्ण जातव एवम श्री महेश साहू ने बताया कि यह संगठन केवल एक संघ नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहाँ हर सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है।
संघ के संस्थापक श्री सतीश खरे ने बताया कि सहयोग प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाया जा रहा है तथा जून माह तक एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिससे सदस्यों को तकनीकी सुविधा प्राप्त होगी।श्री बृजेश असाटी से संस्थापक जी ने बताया कि यह संगठन मध्यप्रदेश के सबसे बड़े संघ के रूप में स्थापित हो चुका है और शीघ्र ही शासन से मान्यता प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। विनोद राठौर जी संघठन मंत्री जी ने
विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही संघ को शासन से औपचारिक मान्यता प्राप्त होगी।
जिला प्रभारी ने बताया की अपने जिले से भी 500 से अधिक सदस्यों ने अपना सहयोग कर दिवंगत साथी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है.उन्होंने बताया कि अशोक नगर जिले के सभी ब्लॉक पदाधिकारी राजेंद्र सिंह नरवरिया , रामवीर चंदेल ,अतुल शर्मा ,रक्षा उपाध्याय , प्रियंका जैन , विजय नामदेव महेंद्र सिंह अहिरवार, पन्ना लाल माणिक एवम समस्त PMUM टीम ने बहुत सराहनीय कार्य किया।
Jd News Vision