Breaking News

आज का मौसम 14 अप्रैल: 9 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 55 की स्पीड से चलेगी आंधी, IMD का पूर्वानुमान…

जेडी न्यूज विजन….

आज का मौसम 14 अप्रैल 2026: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान के बाद अब भीषण गर्मी का दौरा शुरू होने वाला है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल सहित 9 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में इस दौरान 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान है। हालांकि, आज यानी 14 अप्रैल को महाराष्ट्र, झारखंड, और ओडिशा जैसे राज्यों में भयानक गर्मी पड़ने वाली है।

आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें

  • दिल्ली-NCR (14 से 18 अप्रैल): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को क्षेत्र में दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के 7 दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार आज (14 अप्रैल) अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और अधिकतम तापमान लगातार बढ़ते हुए 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री तक जा सकता है।
  • मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण फिलहाल गर्मी का असर थोड़ा कम महसूस हो रहा है, लेकिन दो दिन बाद हवाएं शांत होते ही तापमान में तेजी से उछाल देखने को मिलेगा। तेज हवाओं का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में एक्यूआई फिलहाल येलो जोन में बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। हवाओं की गति कम होने के बाद प्रदूषण स्तर में भी फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं के दौरान बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। वहीं तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।
  • दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया है। आनंद विहार में 180, अशोक विहार में 144, आया नगर में 122, बवाना में 160, चांदनी चौक में 167 दर्ज किया गया है। नोएडा में भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। सेक्टर-1 में 164, सेक्टर-125 में 139, सेक्टर-62 में 124, सेक्टर-116 में 137, वहीं गाजियाबाद के कुछ इलाकों में एक्यूआई थोड़ा ज्यादा दर्ज किया गया है। इंदिरापुरम में 154, संजय नगर में 153, वसुंधरा में 177 और वेद विहार-लोनी में 205 एक्यूआई दर्ज किया गया है।
  • राजस्थान (14-15 अप्रैल): IMD ने राजस्थान में 14 और 15 अप्रैल को बारिश की किसी तरह की चेतावनी नहीं है। राज्य में अब गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिलेगा। राजधानी जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, नागौर, धौलपुर, प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही, डुंगरपुर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। जयपुर में आज यानी 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • मध्य प्रदेश (14 अप्रैल): मध्य प्रदेश में भी आज (14 अप्रैल) किसी तरह की बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके उलट प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। जबलपुर, कटनी, भिंड, मंडला, नर्मदापुरम, खरगोन, दमोह, खजुराहो, रतलाम में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
  • उत्तर प्रदेश (14 अप्रैल): मौसम विभाग के मुताबिक UP में आज (14 अप्रैल) बारिश की संभावना नहीं है। राज्य में अब कई जिलों में गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिलेगा, जिसमें लू वाली हवा चलेगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बिजनौर, बागपत, हापुड़, बरेली, जौनपुर, देवरिया और मिर्जापुर शामिल में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
  • बिहार (14 अप्रैल): बिहार में भी आज (14 अप्रैल) को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, लू वाली हवा लोगों को परेशान कर सकती है। बिहार की राजधानी पटना, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, गया, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, सिवान, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, मधुबनी, अररिया, कटिहार और लखीसराय में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।

About admin

Check Also

होम्योपैथी शरीर की प्राकृतिक निदान शक्ति को बढ़ाती है– आंध्र के  गवर्नर एस. अब्दुल नज़ीर… 

जेडी न्यूज विजन….. ताडेपल्लीगुडेम /पिठापुरम : :  होलिस्टिक हेल्थकेयर की एक बड़ी पहचान देते हुए, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *