Breaking News

तमंचे से गोली मारकर पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दी पत्नी की तीसरी शादी की जानकारी

जेडी न्यूज विजन…..

मेरठ : : नगर में मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-8 में शनिवार शाम निजी विश्वविद्यालय में क्लर्क ने अवैध तमंचे से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी से लंबे समय से चल रहे विवाद, अलगाव और तीन दिन पहले बेटे को साथ ले जाने की घटना से युवक परेशान था।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौत के बाद पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। वहीं, युवक की आत्महत्या के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीरज कुमार के रूप में हुई है। नीरज निजी विवि में क्लर्क था। शादी वर्ष 2013 में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। वर्ष 2018 से दोनों अलग रह रहे थे। पत्नी परतापुर में किसी के साथ रहने लगी, लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण नीरज मानसिक तनाव में था। परेशान होकर नीरज ने अब आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

पत्नी की तीन शादियों का किया जिक्र

पुलिस को युवक के बैग से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार इसमें उसने पत्नी से चल रहे विवाद और मानसिक परेशानी का जिक्र किया है। उसमें बताया कि उसकी पत्नी की पहली शादी दूसरे वर्ग के लड़के से हुई थी। इसके बाद उसने उससे शादी की और सात से आठ माह पहले तीसरे युवक से शादी कर ली। यह भी सामने आया कि उसने तमंचा किसी शराबी से खरीदा था। वो लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान था इस कारण उसने अपनी जान लेने का फैसला किया।

तलाक पर थी सुनवाई

परिजनों के अनुसार नीरज और उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद में दो दिन बाद तलाक को लेकर तारीख लगी थी। इस बात को लेकर भी नीरज तनाव में था। इस सुनवाई से पहले ही नीरज ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

नए मकान में होना था हवन

नीरज एक माह से सेक्टर-8 में किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर रह रहा था। उसने सेक्टर-3 में नया मकान बनवाया था। रविवार को नए घर में गृह प्रवेश का हवन होना था।

पत्नी पर कार्रवाई की तैयारी

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या की गई है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें पत्नी का नाम दिया है। पुलिस द्वारा पत्नी पर कार्रवाई की जाएगी।

About admin

Check Also

सुशासन तिहार में आयुष्मान योजना से मिली स्वास्थ्य सहायता

जेडी न्यूज़ विज़न……. *5 लाख की सहायता से खिले चेहरे…. बिलासपुर, 4 मई : : …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *