जेडी न्यूज विजन…..
तुलसीपुर गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा रेल खण्ड पर स्तिथ तुलसीपुर स्टेशन पर 14663/64 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी व 14045/46 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव न किए जाने से उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को सम्बोधित तीन सूत्रीय मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक रणंजय सिंह को सौंपकर ट्रेनों का ठहराव दिए जाने अनुरोध किया।

ज़िला महामन्त्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन मन्दिर यहां पर स्तिथ होने व अमृत भारत स्टेशन होने के बावजूद रेलवे सौतेला व्यवहार कर रहा है,जबकि ठहराव होने से स्थानीय व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।नगर महामन्त्री रूप चन्द्र गुप्ता ने बताया कि ट्रेन 05131/32 गोरखपुर-बहराइच स्पेशल जो समान रैक संरचना के साथ दूसरे नम्बर सहित गोरखपुर से बनारस तक संचालित की जाती है इस ट्रेन को एक ही नम्बर से गोरखपुर-बहराइच-बनारस तक चलाए जाने से बोर्डिंग स्टेशन से गंतव्य तक एक ही आरक्षण में यात्रा आसानी से हो सकेगी ।अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रहरि ने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन है इसके तुलसीपुर में रुकने से हमारे क्षेत्र के यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा सुगम रहेगी,इसलिए ट्रेन को दोनों दिशाओं में यहां उचित समय के ठहराव दिया जाए। युवा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,शिव कुमार गुप्ता,जय सिंह,ओम प्रकाश अग्रहरि,राम गोपाल कसौधन,विक्की गुप्ता मौजूद रहे।
Jd News Vision