जेडी न्यूज विजन….
बिलासपुर : : बीट सिस्टम से मिली सकरी पुलिस को सफलता
फर्जी पुलिस बनकर झूठे केस में जेल भेजने की धमकी देकर ट्रक चालक से 8000 रूपये एवं ट्रक से तंबाखू लूट करने बाले आरोपियो को किया गया गिरफतार
घटना में प्रयुक्त वाहन किया कार एवं ब्रेजा कार को किया गया जप्त
आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
नाम आरोपी – 01-सिद्धार्थ साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष निवासी छतौना थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
02-नारायण साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 34 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर
03-ईस्माईल खान पिता अक्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर
04-आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू पिता बल्लू साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर
विवरण- दिनांक 09-05-2026 को प्रार्थी सुरेंद्र जायसवाल पिता बिशेसर जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी परासी थाना मानपुर जिला उमरिया म0प्र0 थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमपी 4666 में 210 बोरी गेंहू व 25 बोरी तम्बाखू लोड कर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था कि दिनांक 05-09-2026 को गाडी खराब होने पर हांफा के पास हाईवे रोड ढाबा के पास रूका था कि सुबह करीबन 8.00 बजे के आस पास कार क्र सीजी 10 बीडी 7204 का कुछ लोग आए जो अपने आप को पुलिस वाला बताकर ट्रक से 9 बोरी तंबाखू निकाल लिए तथा ड्रायवर को अपने कार में जबरदस्ती बैठकर अपने साथ ले गए और झुठे केस में फसा कर जेल भेजने की धमकी देने लगे। ड्रायवर को छोडने के नाम पर ट्रक मालिक से फोन पर बात कर च्वाईस सेंटर के माध्यम से 8000 रूप्ये निकलवा कर ले लिए। प्रार्थी की रिपेार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया । उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियो को तत्काल गिरफतार करने निर्देशित किया गया, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी 01-सिद्धार्थ साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष निवासी छतौना थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर, 02-नारायण साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 34 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर, 03-ईस्माईल खान पिता अक्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर,04-आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू पिता बल्लू साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफतार किया गया। आरोपियो को कब्जे से 9 बोरी तंबाखू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार को जप्त किया गया। आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।
Jd News Vision