Breaking News

अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बिलासपुर (छ.ग.) : : अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार…

*अवैध रूप से शराब रखे हुए आरोपी मस्तुरी पुलिस के गिरफ्त में।*

*आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3,000 रू. किया गया जप्त।*

*आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।*

*नाम आरोपी -*
चंद्रहास घृतलहरे पिता सुरजबली घृतलहरे उम्र 36 साल साकिन रिस्दा थाना बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार (छ.ग.)

*विवरण -*
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण बिलासपुर मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मस्तुरी) लाल चंद मोहले द्वारा जिले में अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में थाना प्रभारी मस्तुरी निरी. कृष्ण चंद सिदार के मार्गदर्शन में टीम तैयार कर पतासाजी की जा रही थी कि दिनाक 13.05.26 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम लावर नलपारा में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा है। उक्त सूचना तस्दीक हेतु तत्काल टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर चंद्रहास धृतलहरे को अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते हुये पकड़ा गया जिसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब किमती 3000 रू. आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत् अपराध पाये जाने पर थाना मस्तूरी मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी को दिनांक 13.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

About admin

Check Also

निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरी…

जेडी न्यूज विजन…. आरोपी का नाम –चक्कू उर्फ धर्मजीत रात्रे पिता धनउराम रात्रे उम्र 26 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *