Breaking News

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया, संगठन सशक्त करने पर जोर

JD NEWS VISION….

संतोष कुमार गुप्ता….
Gorakhpur: : कौड़ीराम : :  भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के पाण्डेयपार में भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह के आवास पर ध्वजारोहण कर बूथ समिति की बैठक आयोजित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंथ सिंह ने कहा आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। इसी दिन स्थापित भारतीय जनता पार्टी ने अपने सिद्धांतों, कार्यशैली और जनसेवा के संकल्प के बल पर देश की राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अखंड राष्ट्रवाद और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार भाजपा की आत्मा हैं, जिनके मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पार्टी ने सुशासन, विकास और राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए मजबूत आधार तैयार किया। जिसे आज केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार और सुदृढ़ कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मोतीलाल, श्रवण यादव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, ज्ञानेश्वर शर्मा, राजेश चौधरी, अतुल, संजय यादव, प्रतीक यादव, मानवेंद्र सिंह, ओम प्रकाश गौड़ सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About admin

Check Also

सुकून की तलाश……

JD NEWS VISION सुकून की तलाश (फर्स्ट एडिटर) ​अंदाज़-ए-बयां है, पर चैन-ए-सुख़न कहाँ? बाहर तपन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *