Breaking News

सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

जेडी न्यूज़ विज़न….

 

बिलासपुर (छ.ग.) :थाना सिटी कोतवाली : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार तलवार जप्त

सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी :-

मामले का संक्षिप्त विवरण :-

दिनांक 14.05.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक शनचिरी हैप्पी स्ट्रीट के पास धारदार तलवार लहराकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय एवं अशांति का वातावरण निर्मित हो रहा है।

सूचना से तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी कर दबिश दी गई तथा आरोपी सन्नी श्रीवास को मौके से पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार तलवार बरामद हुई।

आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

About admin

Check Also

अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार…

जेडी न्यूज़ विज़न….. बिलासपुर (छ.ग.) : : अवैध शराब के विरूद्ध बिलासपुर पुलिस का प्रहार… …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *