Breaking News

विश्व कप 2023 : :12 साल बाद वर्ल्‍ड कप फाइनल में पहुंचा भारत ***

** जेडीन्यूज़ विज़न ***

मुंबई  : : भारत ने 12 साल बाद वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में एंट्री कर ली है। रोहित शर्मा की सेना अब वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से कूटकर फाइनल का टिकट कटा लिया है। पिछली बार 2011 में टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी टीम चैंपियन बनी थी। भारतीय टीम अब 19 नवंबर को होने वाले फाइनल में ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी।

मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके निर्धारित 50 ओवर में 397/4 का स्‍कोर बनाया। जवाब में न्‍यूजीलैंड की पूरी टीम 48.5 ओवर में 327 रन पर ऑलआउट हो गयी।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई। भारत की जीत में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी का योगदान अहम रहा। कोहली ने 117 और अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। वहीं, मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए सात विकेट अपने नाम किए।

About admin

Check Also

भारत की 18 लोकसभाओं के चुनाव और उनका संक्षिप्त इतिहास, भाग 16…

Jdnews vision… ..16वीं लोकसभा – 2014 – 2019… जब देश 16वीं लोकसभा के चुनाव की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *