Breaking News

साहित्यिक आइडल अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता के लिए कविताएं आमंत्रित…

Jdnews Vision…

लुंबिनी : :  अक्टूबर 4 : :  नेपाल की पवित्र भूमि में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। देवनागरी लिपि के सरंक्षण, साहित्य की आइडल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने , नेपाल भारत बीच साहित्यिक, धार्मिक तथा सांस्कृतिक सम्बंध विकास, नेपाल भारत बीच अयोध्या तथा जनकपुर सर्किट धार्मिक पर्यटन विकास तथा साहित्यिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की “साहित्यिक आइडल अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है प्रतियोगिता में नेपाल , भारत, अमेरिका, तंजानिया आदि देश से हजारों रचनाकारों के सहभागी होने की आशा की गई है। आधा दर्जन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
देश विदेश से कोई भी रचनाकार अपनी 20 लाइन की हिंदी भाषा में लिखी गई समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए संदेश देने वाली एक काव्य रचना + 977 9804583611 पर भेज कर सहभागी हो सकता है। ऑनलाइन प्रतियोगिता होने के कारण से देश विदेश से रचनाकारों से कविताएं आह्वान की गई हैं। उत्कृष्ट काव्य रचना चयन के आधार पर पहले 250 रचनाकारों को उत्कृष्ट घोषित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा तथा “हिंदी आइडल” की मानद उपाधि प्रदान की जायेगी। सम्मान पत्र के साथ आइडल कार्ड रजिस्टर्ड डाक से भेजा जायेगा। कविता प्रतियोगिता में सहभागी होने के लिए कविता भेजने की अन्तिम तिथि 2024 नवम्बर 25 निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता के सम्बन्ध में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – आज के समय में पैसा और पावर सिर चढ़कर बोलता है। साहित्य के क्षेत्र में असंख्य अग्रज तथा नवोदित प्रतिभाएं हैं जिनका सृजन सम्मान तथा प्रोत्साहन पुरस्कार के लायक है फिर भी वह राज्य द्वारा वंचित किए गए हैं ऐसी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना हमारा कर्तव्य बनता है उसी राह पर हम आगे बढ़ रहें हैं। संस्था देवनागरी लिपि के सेवकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है संस्था देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती आई है । आप सभी अपनी एक उत्कृष्ट काव्य रचना के माध्यम से इस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में सहभागी हो सकते/ सकतीं हैं । ”
ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा के आयोजनों में सहभागी होने के लिए देश विदेश से बड़ी उल्लेख संख्या में रचनाकार उत्सुक रहते आए हैं। संस्था अब तक कई बड़ी ऑनलाइन कविता प्रतियोगिताओं का निःशुल्क आयोजन कर चुकी है।

About admin

Check Also

हिंदी दिवस अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता सम्पन्न…

Jdnews Vision… (आनन्द गिरि मायालु) लुंबिनी, सितम्बर 14 : : नेपाल की पवित्र भूमि लुंबिनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *