Breaking News

रायबरेली: : जैतूपुुर में दूषित पानी पीने से 46 लोग बीमार…

Jdnews Vision…

० पाइप लाइन लीकेज से आईं समस्या….

रायबरेली : : शहर से सटे जैतूपुर गांव में दूषित पानी पीने से 46 लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त आने की शिकायत है। नागरिकों के बीमार होने की सूचना से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की टीम गांव पहुंची।

आठ लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, अन्य लोगों का गांव में ही इलाज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का दावा है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। इलाज करने के साथ ही सभी को दवा दी गई है।
जैतूपुर गांव में करीब एक हजार लोग रहते हैं। नगर पालिका की ओर से स्थापित की गई पानी की टंकी से नागरिकों के घरों में पानी की आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। जिसे पीने से लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। रविवार सुबह करी 46 लोगों की हालत खराब हो गई। इसकी जानकारी पर डिप्टी सीएमओ डॉ. राकेश यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएसअस्थाना, डॉ. शिवम शुक्ला, लैब टेक्नीशियन रामनरेश पाल, फार्मासिस्ट दिलीप शर्मा के अलावा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
आठ लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बाकी बीमार लोगों को ग्लूकोज चढ़ाते हुए उनका इलाज शुरू किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव के लोगों में दो हजार ओआरएस के पैकेट के साथ ही दवा वितरित की गई। नागरिकों में इस बात की नाराजगी रही कि तीन दिन से दूूषित पानी आने की शिकायत पालिका में की थी। बावजूद इसपर ध्यान नहीं दिया गया।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में भर्ती कुल आठ लोगों में से तीन लोगों को छुट्टी दे दी गई है। अन्य सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है। लोगों को पानी उबालकर पीने, मच्छरों से बचने की बात कही गई है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि पानी की पाइपलाइन एक स्थान से लीकेज हो गई थी। इस वजह से दूषित पानी घरों में जा रहा था। मौके पर जलकल विभाग की टीम ने पहुंचकर लीकेज खोजकर पाइपलाइन को ठीक करा दिया है। शुद्ध पानी की आपूर्ति कराई जा रही है। वहीं, पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर गांव पहुंचे। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और बीमार लोगों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बताया कि सभी लोगों की हालत ठीक है। पाइपलाइन की लीकेज ठीक करा दी गई है।

About admin

Check Also

भगवती देवी (नयका चाची) की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन .. भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की…

Jdñews Vision…. मनकापुर /गोंडा : : सोमवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मो0 राजेन्द्र नगर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *