Breaking News

. . . तो आखिर कौन बनेगा भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष, संघ की सलाह पर तय करेंगे मोदी-शाह और जेपी नड्डा….

Jdñews Vision….

नई दिल्ली : : भारतीय जनता पार्टी ने 5 वर्षों से लगातार एक छत्र राज करने वाले जगत प्रकाश नड्डा की संगठन से विदाई का वक्त करीब आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सूत्रों की मानें तो जगत प्रकाश नड्डा उनके लिए इतने लकी अध्यक्ष साबित हुए कि वे अभी भी 5 वर्षों के लिए नड्डा को अध्यक्ष पद से नहीं हटाना चाहेंगे, लेकिन भाजपा के संगठन और संविधान के आगे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों इस बात के लिए मजबूर हैं कि भाजपा को अपना नया अध्यक्ष जल्द से जल्द चुन लेना चाहिए। नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत की सलाह पर प्रधानमंत्री मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा को ही तय करना है और यदि इन तीनों ने नए अध्यक्ष के नाम का चुनाव किया तो नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुसार दक्षिण भारतीय किसी वरिष्ठ भाजपा के कुशल नेता को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा जिनमें सबसे पहले वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष अथवा राजमुंदरी की सांसद एवं आंध्रप्रदेश की प्रदेशाध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी का नाम प्राथमिकताओं में सबसे आगे हैं। जहां तक सवाल है गृहमंत्री अमित शाह और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा का तो सूत्र कहते हैं कि इन दोनों नेताओं ने हिन्दी भाषी राज्यों से लोकसभा 2024 के चुनाव में मिले व्यापक समर्थन को आधार बनाकर मप्र से किसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। ऐसी स्थिति में अमित शाह के प्रिय पात्र कैलाश विजयवर्गीय के व्यापक संगठनात्मक अनुभव को महत्व मिलने की संभावना है जिसमें विजयवर्गीय की वजह से पश्चिम बंगाल में अपना जीवन दांव पर लगाकर उन्होंने संगठन की जो ताकत बढ़ाई है उसका उल्लेख किया जा रहा है। हालांकि प्रधानमंत्री की व्यापक एवं व्यवहारिक सोच जिसके अंतर्गत भाजपा का जनाधार दक्षिण राज्यों में बढ़ाये जाने पर जोर और उनके इस विजन पर शोर का भी ज्यादा असर दिखाई दे रहा है। इस विशेष रिपोर्ट का लब्बोलुआब यह है कि भाजपा का नया अध्यक्ष दक्षिण से सांसद बीएल संतोष अथवा सांसद डी पुरुंदेश्वरी को मौका मिले तो चौंकिएगा मत और चौंकिएगा तब जब शिवराज सिंह चौहान की चर्चाओं में जश्न मनाने की तैयारी हो कैलाश विजयवर्गीय को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के लिए गृहमंत्री अमित शाह अड़ जाए… ।

विजयकुमार दास G F…….

About admin

Check Also

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

Jdnews Vision… नई दिल्ली: : कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *