Breaking News

व्यवसायी के खाते से जालसाजों ने एक लाख उड़ाए, छात्र हिरासत में

 जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : : राजधानी में साइबर जालसाजों ने खरगापुर में रहने वाले व्यवसायी सुनील शर्मा को एपीके फाइल भेजकर मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद उनके खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। इस मामले में सुनील ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने तफ्तीश में 11वीं के छात्र की भूमिका संदिग्ध पाई इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक छात्र से पूछताछ की जा रही है। दरअसल मोबाइल फोन हैक करने वाला गिरोह दिल्ली और हैदराबाद से संबंधित है। तफ्तीश में पता चला कि रुपये इन्हीं दोनों शहरों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुए थे।

छात्र ने बताया कि ठगों ने उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा था। उसमें ऑनलाइन डिलीवरी सेवा ब्लिंकिट के जरिए इलेक्ट्रानिक वस्तु खरीदने पर 25 फीसद मुनाफे की बात थी। इस पर 10 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था। उसमें 7500 रुपये देने पड़े थे। इस तरह वह ठगों से जुड़ा था। पुलिस अब छात्र से हुए लेनदेन के बारे में उससे पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है।

About admin

Check Also

मछली आज उड़ रही….

जेडी न्यूज़ विज़न…. (कीर्ति जायसवाल ) प्रयागराज : :  अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *