Breaking News

T20 World Cup 2026: भारत की जीत से बदला ग्रुप-1 का समीकरण, आसान नहीं टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह…

JD NEWS VISION…..

टी20 विश्‍व कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम ने जिम्‍बाब्‍वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है

Highlights…….

  1. भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को दी मात…

  2. टीम इंडिया के हो गए 2 अंक…

  3. अगले मैच में वेस्‍टइंडीज से जंग…

 नई दिल्ली : : टी20 विश्‍व कप 2026 में गुरुवार को भारतीय टीम ने जिम्‍बाब्‍वे को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को जिंदा रखा है। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए थे। जवाब में जिम्‍बावे टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बना सकी।

भारत के हो गए 2 अंक

टीम इंडिया को सुपर-8 के अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रन से हार मिली थी। ऐसे में टीम के लिए अगले दोनों मैच जीतना जरूरी हो गया था। जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ जीते बाद भारत का प्‍वाइंट्स टेबल में भी खाता खुल गया है। इस जीत के बाद भारत के 2 अंक हैं।

अब वेस्‍टइंडीज को हराना होगा

अगर सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट कटाना है तो उन्‍हें हर हाल में अपने अगले मैच में वेस्‍टइंडीज को हराना होगा। अगर 1 मार्च को कोलकाता में होने वाले मुकाबले में वेस्‍टइंडीज टीम भारत को हरा देती है तो फिर भारत का सेमीफाइनल खेलने का सपना टूट जाएगा।

वेस्‍टइंडीज के 4 अंक होंगे और वह आगे बढ़ जाएगी। ऐसे में भारत को हार हाल में इस मैच को भी जीतना होगा। अगर यह मैच बारिश के कारण रद होता है तो भारत और वेस्‍टइंडीज की 3-3 अंक होंगे। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम आगे का सफर तय करेगी।

साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में

ग्रुप 1 की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने दोनों मैच जीते हैं और उनके 4 अंक हैं। टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। वेस्‍टइंडीज ने 2 मैच खेले हैं और 1 में जीत दर्ज की है। कीवी टीम के 2 अंक हैं। वहीं इंडिया ने भी 2 में से 1 मैच जीता है और उनके 2 प्‍वाइंट (नेट रन रेट: -0.100) हैं। जिम्‍बाब्‍वे को दोनों मैच में हार मिली है और उनका सफर समाप्‍त हो गया है।

इस ग्रुप के अब 2 मैच ही बचे हैं। यह दोनों मैच 1 मार्च को होंगे। दिन के पहले मैच में जिम्‍बाब्‍वे का सामना साउथ अफ्रीका से होगा और शाम को भारतीय टीम वेस्‍टइंडीज से टकरागी। जिम्‍बाब्‍वे भले ही यह मैच जीत भी जाती है तो भी उनके 2 अंक होंगे। वहीं अब तक अविजित रहने वाली साउथ अफ्रीका सुपर-8 में जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

About admin

Check Also

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद लखनऊ में ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरा जन सैलाब….

जेडी न्यूज़ विज़न…. ०जश्न में डूबे लोग… लखनऊ: : भारत ने लगातार दूसरी बार आईसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *