Breaking News

खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अपना कौशल….

जेडी न्यूज विजन….

लखनऊ : :  लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज लखनऊ महाविद्यालय के प्रांगण मे 4 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के कला संकाय और विज्ञान संकाय के बालक और बालिकाओं के मध्य क्रिकेट मुकाबला का आयोजन किया गया जिसमें बी.एस.सी बॉयो के बालक और बालिकाओं का मैच बी.ए के बालक और बालिकाओं के मध्य हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 बैजू अब्राहम बी.पी.एड विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा हुआ महाविद्यालय के प्रांगण में दोनों टीमों से मिलकर शुभकामनाएं दी और साथ ही (हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष) और महाविद्यालय के कुलानुशासक प्रो0ऋषि कुमार मिश्रा, (राजनीतिक शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष)प्रो० कौशिक मित्रा(अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष)डॉ०नोमिता गवन, (मैथ्स विभाग के विभागाध्यक्ष- डॉ0 विवेक जोज़फ (गणित विभाग विभागाध्यक्ष )तथा अन्य संकायों के प्रवक्ता उपस्थित रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

बी.एस. सी (मैथ्स) की बालिका वर्ग ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी की बी.एस.सी मैथ्स की बालिका वर्ग से सौम्य ने 6 रन तथा सोनम 6 रन बनाकर नॉट ऑउट रही टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 44 रन 10 ओवर में बनाए बी.ए बालिका वर्ग की गेंदबाज अर्शी ने 1 विकेट लिया, ख़ुशी न 1 विकेट लिया, हर्षिता ने भी 1 विकेट लिया इस तरह बी.ए बालिका वर्ग के समक्ष पहली पाली खेलते हुए बी.एस.सी मैथ्स की बालिकाओं ने जीत के लिए 44/3 रनों का लक्ष्य रखा।

बी.ए कला संकाय ने द्वितीय पाली मे बल्लेबाजी करते हुए 10ओवर मे 45 रन 2 विकेट के नुकसान पर बनाए।जिसमें सुजान ने सर्वाधिक 20 रन 14 गेंदों पर बनाए और नॉट ऑउट रही हर्षिता ने 4 रन बनाए साथ ही 44/2 विकेट खोकर बी.एस.सी मैथ्स को 8 विकेट से क्रिकेट मैच जीत ली। इस प्रकार बालिका वर्ग में बी.ए (कला संकाय) की छात्राओं ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

इसी क्रम में क्रिकेट मैच की बालक वर्ग की प्रतियोगिता में बी ए (कला संकाय) और बी.एस.सी के बालक वर्ग के बीच मुकाबला हुआ महाविद्यालय में ये प्रतियोगिता

आरंभ हुई इसमें बी एस सी बॉयो का मुकाबला बी.ए बालक वर्ग के बीच हुआ जिसमें महाविद्यालय के बी ए कला संकाय के बालको ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करी जिसमें बी.ए के बालक वर्ग से कुनैना हैदर खान ने बल्लेबाजी की जिन्होंने 6 छक्के, और 6 चौवे के साथ 68 रन 28 बॉल पर बनाए वही दूसरे बल्लेबाज हर्षवर्धन ने 30 बॉल पर 36 रन बनाए बी.एस. सी के अक्षत ने 2 विकेट लिए,युवराज ने 2 विकेट तथा शैलेंद्र ने 2 विकेट लिए इस तरह बी.ए कला संकाय के बालक वर्ग के छात्रों ने 161रन 8 विकेट खोलकर बी.एस.सी बॉयो बालक वर्ग के समक्ष रखा

द्वितीय पाली
में बी.एस.सी बॉयो के बालक वर्ग ने बल्लेबाजी करने के लिए ज्वरीफ ने 24बॉल में41 रन बनाये वही अर्पित ने 14बॉल पर 18 रन बनाए वहीं बी.ए (कला संकाय) के ऋषि ने 2 विकेट लिए, शाश्वत ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, शिवांग ने भी 2विकेट लिए इस तरह बी.एस सी बायों की पूरी टीम 15ओवर में 78 रन ही बना पाई 10 विकेट से हार गई और इस तरह आज की क्रिकेट मैच प्रतियोगिता की विजेता बी.ए (कला संकाय )से बालक वर्ग की टीम विजेता रही।
क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी संकायों से आए आचार्यों का अभिनंदन किया क्रिकेट मुकाबला में विजेता बालक और बालिकाओं शुभकामनाएं दी और महाविद्यालय में समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन होते रहना चाहिए। प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद लखनऊ में ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरा जन सैलाब….

जेडी न्यूज़ विज़न…. ०जश्न में डूबे लोग… लखनऊ: : भारत ने लगातार दूसरी बार आईसीसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *