Breaking News

टायर फटने से बोलेरो पलटी तीन की मौत सात घायल….

JD NEWS VISION….

..बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुआ हादसा…

..घायलो के साथ मृतकों को गोसाईंगंज सीएचसी लाया गया…

लखनऊ: : लखनऊ से अयोध्या के कुमारगंज जा रही बोलेरो कार का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलट गई । हादसे में चालक समेत वाहन में बैठी पांच महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गये । घटना के बाद एनएचआई व पुलिस की टीम ने घायलों को लखनऊ में गोसाईंगंज सीएचसी भेजा। कहाँ डॉक्टरों ने तीन घायलो को मृत घोषित कर दिया, तथा सात घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चालक को हल्की चोट होने के बावजूद वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर लखनऊ से अयोध्या के कुमारगंज जा रही बोलेरो का पिछला बांया टायर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर नेरा कबूलपुर के पास फट गया ।

टायर फटने से जनपद अयोध्या थाना इनायत नगर के सुक्खा पुरवा निवासी चालक अजीत कुमार, इनायत नगर थाना क्षेत्र के देवीपुर के वंश बहादुर यादव, राज कुमार, निर्मला पत्नी वंश बहादुर, श्याम कली पत्नी करमचंद, बाबू राम, रेखा पत्नी रंग बहादुर, शांति पत्नी बलिराम, इंद्र पति, पांडेय पुरवा निवासी सियालाल, पराना पत्नी सियालाल घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लखनऊ जनपद के सीएचसी गोसांईगंज भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने घयाल शांति ( 40) , रेखादेवी (45) व बाबूराम (60) को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अस्पताल के डॉक्टरों ने घटना की सूचना गोसाईंगंज पुलिस को दी जिसके बाद तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। सभी घायल मोहनलालगंज के सत्संग में शामिल होने आए थे। जो वापस लौट रहे थे।

About admin

Check Also

मछली आज उड़ रही….

जेडी न्यूज़ विज़न…. (कीर्ति जायसवाल ) प्रयागराज : :  अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *