जेडी न्यूज़ विज़न….
बलरामपुर, 6 मार्च : : विश्व कप 20-20 में भारत के सेमीफाइनल में मिली जीत तथा फाइनल में प्रवेश की खुशी में लोगों ने होली और दिवाली एक साथ मनाई भारत के जीत के साथ ही पटाखों का त्योहार देखने को मिला वहीं रात को लोग सड़कों पर निकले और एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए गुलाल भी लगाया लोगों ने भारत की जीत को एक सशक्त टीम की जीत बताया लोगों ने आशा व्यक्त की कि विश्व कप में भारत सुनहरा कप विजेता बनेगा। कुछ विशिष्ट खिलाड़ियों ने कहा कि फाइनल में प्रवेश और विश्व कप लाने की खुशी तो पूरे भारत में है लेकिन इसकी चर्चा पूरे विश्व में है जो भारत टीम की एकता की चर्चा हो रही है।
Jd News Vision