Breaking News

अजमेर राजस्थान की एडवोकेट सुनीता जैन ’रूपम ’ का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विदेश में सम्मान….

जेडी न्यूज विजन…

अजमेर ,राजस्थान, 8, मार्च : : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “ शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन “ लुंबिनी नेपाल द्वारा आयोजित समारोह में अजमेर की एडवोकेट और साहित्यकार सुनीता जैन ‘रूपम ‘ को “स्त्री शक्ति सम्मान 2026“ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सृजनात्मक लेखन और साहित्य के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया।
सुनीता जैन द्वारा न केवल साहित्य, और विधिक क्षेत्र में बल्कि समाज के वंचित वर्गो की सहायता और जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।
उनकी इस उपलब्धि पर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि सुनीता जैन रूपम जैसी सशक्त महिलाएं समाज के लिये एक प्रेरणा पुंज हैं, जो समाज की सेवा कर रही हैं। उन्हें यह सम्मान उनके अटूट साहस, निष्ठा और मानवीय संवेदनाओं के प्रति उनके समर्पण के लिए दिया गया है।

About admin

Check Also

सफलता की कहानी *“अब रास्ते आसान हुए: मौलेश्वरी की नई उड़ान

जेडी न्यूज विजन…..   बिलासपुर, 5 मई,: :  जिले के कोटा विकासखंड के सुदूर वनांचल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *