Breaking News

कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजपुर में नवारंभ उत्सव आयोजित

JD NEWS VISION….

सन्तोष कुमार गुप्ता…..

गजपुर बाजार :  : कौड़ीराम क्षेत्र के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय गजपुर में बुधवार को नवारंभ उत्सव का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने कहा कि नवारंभ उत्सव का उद्देश्य छोटे बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन आंगनवाड़ी और बाल वाटिका में कराया जाए, जबकि 6 वर्ष के बच्चों को कक्षा 1 में प्रवेश दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तथा 1 जुलाई से 15 जुलाई तक ‘स्कूल चलो अभियान’ चलाकर क्षेत्र के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना राय ने की, जबकि संचालन आईटी एमआर राजकुमार ने किया। स्वागत भाषण रामसिंह और कृष्ण मुरारी यादव ने दिया। इस अवसर पर डा. सत्यपाल सिंह, सतीश वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

2nd Day of Leadership Circle organized at CMS Kanpur Road…

JD NEWS VISION…. “Quality Education is the world’s best investment.”…. -Dr Joseph Emanuel, Chief Executive …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *