Breaking News

हाल ए मदरसा: मासूम पर बेरहमी से बरसा मौलाना का डंडा …

०एक ने पकड़ा पैर, दूसरे ने ताबड़तोड़ बरसाए  डंडा….

सहारनपुर: : शिक्षा का मंदिर चाहे स्कूल हो या मदरसा, माता-पिता अपने बच्चों को इस उम्मीद के साथ वहां भेजते हैं कि वे पढ़-लिखकर काबिल बनेंगे और उनका भविष्य संवरेगा। लेकिन जब शिक्षा देने वाला ही हैवान बन जाए तो वह क्या ही बच्चों को शिक्षा देगा।

दरअसल, सहारनपुर के गंगोह कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मदरसे से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा देने वाले मौलानाओं ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। उसने एक बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि लाइव हिन्दुस्तान नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो शिक्षक मिलकर एक मासूम बच्चे की डंडों से बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में संवेदनहीनता की पराकाष्ठा तब देखने को मिली, जब बच्चा खुद को बचाने के लिए उनके चंगुल से छूटने की छटपटाहट कर रहा था। बजाय दया दिखाने के, एक शिक्षक ने बच्चे को मजबूती से जकड़ लिया ताकि वह भाग न सके और दूसरा शिक्षक उस पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाता रहा। बच्चे की चीखें और शिक्षकों की निष्ठुरता देखकर किसी की भी रूह कांप जाए

जनता में भारी आक्रोश

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में गहरा गुस्सा है। लोग इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और आरोपी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण मुस्तफा चौधरी का कहना है कि शिक्षा के नाम पर इस तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस को इस मामले का संज्ञान लेकर दोषियों को जेल भेजना चाहिए।

फीस जमा न होने पर छात्र की पिटाई

इससे पहले हापुड़ में एक प्राइवेट स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। जहां फीस जमा नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन पर छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद स्कूल पहुंचकर परिजनों ने हंगामा किया।

मोहल्ला कोटला सादात निवासी हारून का बेटा जुबैर कोटला फूलगढ़ी के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। परिजनों का आरोप था कि उनके बच्चे से स्कूल में फीस जमा नहीं होने की बात को लेकर मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मारपीट की घटना के विरोध में हंगामा किया। साथ ही कार्रवाई की मांग की गई। परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली गई। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर घटना के संबंध में जानकारी ली और आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया। घायल छात्र को परिजन तुरंत डॉक्टर के पास लेकर गए, जहां उपचार हुआ

 

About admin

Check Also

मोहनलालगंज तहसील में ढंग से काम नहीं होने से परेशान हो रहे हैं लोग ..

जेडी न्यूज़ विज़न….. मुन्नू लाल तिवारी…. मोहन लाल गंज / लखनऊ : :  तहसील मोहनलालगंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *