जेडी न्यूज़ विज़न…..
जिला संवाददाता आर पी उपाध्याय….
मनकापुर /गोंडा: : कंपोजिट विद्यालय बंजरिया में बच्चों को खेल कूद के साथ-साथ सिलाई कढ़ाई की भी शिक्षा दी जाती है, बताते चलें कि इस विद्यालय के बच्चे पेंटिंग, मूर्ति डिजाइनिंग तथा अन्य महापुरुषों के चित्र अपने हाथों से बनाते हैं, इसी कड़ी में सिलाई कढ़ाई की शिक्षा में भी परिपक्व बनाए जा रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य पारसनाथ जायसवाल द्वारा बच्चों को हर प्रकार से मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है, कला अनुदेशक पूजा मनमोहिनी द्वारा कड़ी मेहनत के साथ बच्चों को सिलाई, कढ़ाई, मूर्ति कला, महापुरुषों के चित्र पेंटिंग डिजाइनिंग आदि सिखाया जा रहा है। बच्चे भी पूरे मनो योग के साथ इन कार्यों में रुचि रख रहे हैं।
Jd News Vision