Breaking News

चोरी के आरोपी चढे पुलिस के हत्थे…घरेलू सामान मशरूका 40000 रूपये बरामद…

जेडी न्यूज़ विज़न…..

बिलासपुर (छ.ग.) :  बिल्हा पुलिस को चोरी पर मिली सफलता।
’’ चोरी के आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।
’’ सूने मकानो पर रेकी कर करते थे चोरी।
’’ आरोपी से चोरी के घरेलू सामान की जप्ती।
’’ चोरी हुई घरेलू सामान मशरूका 40000 रूपये की बरामदगी।
’’ 01 आरोपी को लिया गया हिरासत मे।
’ आरोपीे को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।

बिलासपुर: : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा चोरी/नकबजनी पर आरोपी व चोरी हुये मशरूका की बरामदगी हेतु निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा डी.आर. टण्डन से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर संदेहियो पर निगाह रखने के दौरान दिनांक 12.05.2026 को मुखबीर सूचना पर रजक यादव का पतासाजी कर मिलने पर थाना लाकर कडाई से पूछताछ किया जो दिनांक 08.05.2026 को अपने साथी आशीष यादव के साथ मिलकर पत्थरखान केे सूने मकान से घरेलू सामान टीवी, फ्रिज, कुलर, गैंस सिलेण्डर, अन्य सामान व नगदी रकम 5000 रूपये चोरी करना बताये। आरोपी रजत यादव के कब्जे से चोरी हुये घरेलू सामान बरामद कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से वारिसान को अवगत कराकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्र.आर. 846 संतोष यादव, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

About admin

Check Also

अवैध शराब के विरुद्ध सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जेडी न्यूज विजन….. जिला बिलासपुर (छ.ग.):  13.05. :अवैध शराब के विरुद्ध सरकंडा पुलिस की बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *