Breaking News

श्री रामलला दर्शन हेतु श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना….

जेडी न्यूज़ विज़न…

आस्था स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं ने शुरू की यात्रा…

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने दिखाई हरी झंडी..

बिलासपुर, 13 मई  : :  बिलासपुर रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना के तहत आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई।

इस अवसर पर बेल तरा विधायक सुशांत शुक्ला ने श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप , एडिशनल सीईओ जिला पंचायत सुश्री शिवानी सिंह , मंडल रेल प्रबंधक राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग सिंह मौजूद रहे ।

 

इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का सम्मान है, जिसके माध्यम से हर वर्ग को प्रभु श्रीराम के दर्शन का मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच का परिणाम है उन्होंने कहा कि श्रवण कुमार की तरह देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनता को श्री राम लला के दर्शन करा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के बीच श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। अयोध्या धाम के साथ-साथ वे श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे।

दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु बिलासपुर के दयालबंद की महालक्ष्मी गंगोत्री और एम सीनू व जीपीएम जिले की निवासी धन कुंवर बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री रामलला के दर्शन करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है, जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और सम्मानजनक व्यवस्था एक सपना साकार होने जैसा है। मुख्यमंत्री साय की संवेदनशीलता के कारण आज अनेक महिलाओं को श्री रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वे उनके प्रति कृतज्ञ हैं। अन्य दर्शनार्थियों ने भी इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय और भावनात्मक क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 श्रद्धालु भी शामिल हैं। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या आने-जाने, ठहरने, मंदिर दर्शन, नाश्ता एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रा के दौरान टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मियों एवं चिकित्सकों का दल भी श्रद्धालुओं के साथ मौजूद रहेगा।

About admin

Check Also

चोरी के आरोपी चढे पुलिस के हत्थे…घरेलू सामान मशरूका 40000 रूपये बरामद…

जेडी न्यूज़ विज़न….. बिलासपुर (छ.ग.) :  बिल्हा पुलिस को चोरी पर मिली सफलता। ’’ चोरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *