Breaking News

कौड़ीराम क्षेत्र में बंद रही दवा की दुकानें….

जेडी न्यूज़ विज़न….

सन्तोष कुमार गुप्ता…

कौड़ीराम : : ऑनलाइन दवा बिक्री एवं कॉरपोरेट डिस्काउंट नीति के विरोध में बुधवार को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के समर्थन में कौड़ीराम क्षेत्र की समस्त दवा दुकानें बंद रहीं।
कौड़ीराम दवा व्यवसायी के अध्यक्ष अरुण कुमार राय के नेतृत्व में दवा व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद कर मुख्य तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार सेऑनलाइन दवाइयों की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दवाओं पर दिए जा रहे अत्यधिक एवं अनुचित डिस्काउंट पर प्रतिबंध लगाने तथा नकली, भ्रामक एवं अवैध दवाओं के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान संघ के महामंत्री ऋषभ गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसएस लारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, संगठन मंत्री घनश्याम, कार्यकारिणी सदस्य राहुल राय, राजकुमार विश्वास, हरिकिशन गुप्ता, विपिन जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र चंद, अब्दुल जमील, निर्मल साहनी, फार्मासिस्ट मोनू गौड़ सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

10 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा

जेडी न्यूज़ विज़न… सन्तोष कुमार गुप्ता…. *डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में बैठक, फोरलेन सड़क, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *