Breaking News

बीएसएनएल पेंशनरों का विशाल धरना….

JD NEWS VISION…

लखनऊ: : सीसीए कार्यालय, गोमती एक्सचेंज परिसर,गोमती नगर, लखनऊ में पेंशनरों द्वारा 01.01.2026 से देय आईडीए वृद्धि को तुरंत लागू करने की मांग को लेकर विशाल धरना दिया गया।
भीषण गर्मी के बावजूद भारी संख्या में पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक इस विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। यह धरना कमेटी ऑफ बीएसएनएल/एमटीएनएल पेंशनर्स एसोसिएशंस (सीबीएमपीए) द्वारा राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया था। पेंशनरों के समर्थन में  एयूएबी (ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल) ने भी लंच आवर में मानव श्रृंखला बनाई।
यह मुद्दा डीपीई के दिनांक 27.02.2026 के आदेश से उत्पन्न हुआ, जिसमें 01.01.2026 से आईडीए वृद्धि अधिसूचित की गई थी, लेकिन असामान्य रूप से उसमें “वित्तीय प्रभाव” (पैरा 5) का खंड जोड़ा गया था। 16.04.2026 को लगभग चार लाख पेंशनरों के राष्ट्रव्यापी विरोध को देखते हुए, डीपीई ने 24.04.2026 के आदेश में 01.04.2026 से अगली आईडीए वृद्धि अधिसूचित करते समय “वित्तीय प्रभाव” का खंड हटा दिया।
हालांकि 01.01.2026 से देय आईडीए वृद्धि अभी भी लागू नहीं हुई है, और जनवरी-मार्च 2026 का बकाया भी नहीं दिया गया है।
पेंशनरों की मांगें
1. 01.01.2026 से देय आईडीए/डीआर वृद्धि को तुरंत लागू किया जाए और जनवरी से मार्च 2026 तक का बकाया भुगतान किया जाए।
2. डाट के हस्तक्षेप के बिना सीसीएएस द्वारा आईडीए वृद्धि के स्वतः कार्यान्वयन की पूर्व प्रणाली बहाल की जाए।
इस अवसर पर एसएनपीडब्लूए के परिमंडल सचिव पल्लव बोस,एसएनईए परिमंडल सचिव अजय द्विवेदी, बीएसएनएलईयू परिमंडल सचिव के आर यादव, एनएफटी परिमंडल सचिव अतुल सिंह चौहान,एसएनई परिमंडल सचिव सुशील त्रिपाठी सहित अन्य यूनियन पदाधिकारियों ने संबंधित किया

पेंशनरों ने अपनी जायज बकाया राशि के भुगतान तक एकजुट संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया और भारत सरकार एवं डाट से बिना और देरी किए कार्रवाई करने का आग्रह किया।

About admin

Check Also

IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल घोषित, आरसीबी और हैदराबाद में होगा ओपनिंग मैच

जेडी न्यूज़ विज़न…. नई दिल्ली: :  आईपीएल 2026 के की शुरुआत 28 मार्च से होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *