जेडी न्यूज़ विज़न….
सन्तोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर , 20 मई: : चोरी का अपराध कारित करने के आरोप में 05 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बेचने से प्राप्त रु0 4,30,100/- नगद व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 05 अदद मोबाइल बरामद…
चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक थाना गीडा के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 226/2026 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1.अजय पाण्डेय पुत्र श्रीराम सेवक पाण्डेय 2. राम प्रकाश भारती पुत्र राम केवल 3.उमेश गुप्ता पुत्र राम अवतार 4. अजय कुमार पुत्र पंचम 5.सिकन्दर कुमार पुत्र रामदवन को चोरी के सामान बिक्री से प्राप्त 4,30,100/ रुपये नगद, व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 05 अदद मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2), 3(5) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 19.05.2026 को अज्ञात चोरों द्वारा वादी का 02 ड्रम विद्युत केबल चोरी कर लिया गया । जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
1. अजय पाण्डेय पुत्र श्रीराम सेवक पाण्डेय निवासी राज नगर कालोनी थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर मूल पता ग्राम नवनिया थाना ढुढीबारी जनपद महराजगंज
2. राम प्रकाश भारती पुत्र राम केवल निवासी झिगूरी जोत लेहडा स्टेशन थाना वृजमनगंज जनपद महराजगंज
3. उमेश गुप्ता पुत्र राम अवतार नि0 कनचैसी थाना दिव्यपुर जनपद औरय्या हाल पता जे0 368 गली नं0 1 स्वरूप नगर दिल्ली
4. अजय कुमार पुत्र पंचम निवासी ग्राम ढोमरा टोला बरडिहवा थाना पनियरा जनपद महराजगंज
5. सिकन्दर कुमार पुत्र रामदवन निवासी ग्राम हरकपुरा थाना पनियरा जनपद महराजगंज
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0 226/26 धारा 303(2), 317(2), 3(5) भा0न्या0सं0 थाना गीडा जनपद गोरखपुर
*बरामदगी-*
1. चोरी के सामान बिक्री से प्राप्त 4,30,100/ रुपये नगद
2. घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल, 05 अदद मोबाइल
*गिरफ्तारी की टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय थाना गीडा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अंजय कुमार सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
3. हे0कां0 रमाकान्त यादव, थाना गीडा जनपद गोरखपुर
4. हे0कां0 रामप्रकाश सिंह, थाना गीडा जनपद गोरखपुर
5. कां0 अशोक चौधरी, सर्विलांस सेल जनपद गोरखपुर ।
6. कां0 लवकुश चौधरी, थाना गीडा जनपद गोरखपुर
7. कां0 नवनीत सिंह, थाना गीडा जनपद गोरखपुर
8. कां0 अनिल यादव, थाना गीडा जनपद गोरखपुर
9. कां0 राजकुमार, थाना गीडा जनपद गोरखपुर
10. कां0 अखण्ड प्रताप सिंह थाना गीडा जनपद गोरखपुर
Jd News Vision