Breaking News

पर्यटन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा व विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक….

जेडी न्यूज विजन ….

सन्तोष कुमार गुप्ता….

पर्यटन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा व विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक….

*एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर दिए गए जरूरी निर्देश….

गोरखपुर।जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक पर्यटन सभागार में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा एवं स्कूली वाहनों के संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइवरों के लाइसेंस एवं वाहनों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बिना फिटनेस, बिना परमिट अथवा नियमों के विरुद्ध संचालित हो रहे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
एडीएम सिटी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए विद्यालय प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि सभी वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुसार फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस एवं सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था हो। साथ ही ड्राइवरों एवं परिचालकों का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से कराया जाए।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनके सुधार, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को सख्ती से लागू कराने तथा जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय सहित परिवहन, शिक्षा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

About admin

Check Also

यू पी कैबिनेट विस्तार: योगी सरकार में मंत्रियों को आवंटित हुए विभाग..

जेडी न्यूज विजन…. ..भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को मिली खाद्य एवं रसद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *